हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर में एक बार फिर कोरोना ने दस्तक दी है और लक्सर को दहला कर रख दिया है। बता दें कि लक्सर तहसील क्षेत्र के मुंडा खेड़ा कला और दरगाह पुर गांव में एक एक और व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 2 दिन पहले भी इन्हीं दोनों गांव में से एक एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। दोनों मुंबई में सैलून का काम करते थे। और हाल ही में लौटे थे। अब लक्सर में कोरोना पॉजिटिव संख्या बढ़कर 5 हो गई है। जिससे इस वक्त लक्सर पूरा दहला हुआ है। अगर बात करें पुलिस विभाग, तहसील विभाग और स्वास्थ विभाग की तो इस वक्त सभी के हाथ पाव फूले हुए हैं और हर संभव अपनी ड्यूटी कर्तव्य पूर्ण निष्ठा के साथ निभाते हुए नजर आ रहे हैं। डॉक्टर जॉर्ज सैमुअल ने बताया कि समीर पुत्र फैजान निवासी मुंडा खेड़ा कला, तस्लीम पुत्र यासीन निवासी दरगाहपुर में आज फिर एक एक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी को हरिद्वार मेला अस्पताल में भिजवाया जा रहा है और गांव को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि गांव के चारों ओर बैरीकेडिंग लगाकर प्रशासनिक सख्ती बढ़ा दी गई है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours