हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अमित रतूडी) ऋषिकेश। मरीजों का इलाज करते हुए कोरोना से संक्रमित हो रहे डॉक्टरों के लिए अच्छी खबर है, ऋषिकेश एम्स में कोरोना मरीजों के लिए पेशेंट रिमोट सेंसिंग डिवाइस लगा दी गई हैं, इस मशीन की मदद से चिकित्सक और अन्य स्वास्थ स्टाफ कोरोना मरीज के पास गए बिना स्वास्थ्य संबंधी 6 तरह की जानकारियां प्राप्त कर लेंगे। ऐसे में डॉक्टर एवं स्टाफ संक्रमण से सुरक्षित रहने के साथ साथ बार बार पीपीई किट के पहनावे से भी बच पाएंगे। डॉक्टर अब मरीज के पास बिना गए उनकी हार्टबीट, बीपी, टेंपरेचर, आक्सीजन रेट, ईसीजी रेट यह सभी दरवाजे के बाहर से ही जान सकेंगे। साथ ही सिस्टम के द्वारा बिना संक्रमित मरीज के सामने आए डॉक्टर मरीज से स्वास्थ्य सम्बन्धी बातें भी कर पाएंगे। डीन (हॉस्पिटल अफेयर) ब्रिगेडियर यूबी मिश्रा ने बताया कि कोविड एरिया में 40 यूनिट पेशेंट रिमोट सेंसिंग डिवाइस लगाई गई हैं, इनके लगने से डॉक्टरों द्वारा मरीजों को समय-समय पर संक्रमण के खतरे के बिना ही देखा जा सकता है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours