हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। गरीबों के राशन पर राशन डीलर डाका डाल रहे हैं आपको बता दें कि जहां कोरोना वायरस महामारी पूरे हिंदुस्तान में नहीं बल्कि पूरे विश्व में फैली है और देश के प्रधानमंत्री ने 14 अप्रैल तक लॉक डाउन किया हुआ है ऐसे में शासन के निर्देश हैं कि कार्ड धारकों को 3 माह का राशन एक मुश्त दिया जाए। बावजूद इसके राशन डीलर गरीबों को राशन नहीं दे रहे हैं। जिस पर ग्रामीण लगातार उच्च अधिकारियों से शिकायत भी कर रहे हैं। लेकिन नतीजा वही शुन्य, आज बसेड़ी खादर गांव के ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी लक्सर का दरवाजा खटखटाया और गुहार लगाई थी। लॉक डाउन के चलते वह घर से मेहनत मजदूरी करने नहीं निकल सकते हैं। ऐसे में उनके सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। यहां तक कि उनके बच्चे भूखे हैं। और राशन डीलर अपनी हठधर्मिता के चलते राशन नहीं दे रहा है। कहता है कि आप लोग मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते।
देखें वीडियो: लक्सर एसडीएम
अब देखना यह होगा कि क्या ऐसे भ्रष्ट राशन डीलरों के खिलाफ शासन प्रशासन कोई कार्यवाही कर पाएगा या नहीं यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। क्या राशन माफिया इस तरह से ही राशन के गरीबों पर डाका डालते रहेंगे। लॉक डाउन के दौरान कोई भी राशन डीलर नियमों का पालन नहीं कर रहा है और शासन के आदेशों की धज्जियां उड़ाता नजर आ रहा है। चाहे वह राशन देने का मामला हो या सोशल डिस्टेंस का मामला हो और बसेड़ी खादर गांव के राशन डीलर पर तो गंभीर आरोप यह भी लगा है। वो अपनी मन मर्जी से राशन दे रहा हैं, जिससे गरीब मजलूम लोगों को राशन नहीं मिल पा रहा है। क्या ऐसे भ्रष्ट लोगों के खिलाफ शासन करेगा कोई सख्त कार्रवाई यह अपने आप में एक बड़ा सवाल है। वहीं इस बाबत जब लक्सर उपजिलाधिकारी पूरण सिंह राणा से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि लगातार शिकायत मिल रही हैं। और आज एक मामला बसेड़ी खादर गांव का भी आया है। तहसीलदार को आदेशित कर दिया गया है। मामले की जांच कर राशन डीलर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours