हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये पूरे देश मे सभी राज्यो में पुलिस मुस्तेदी से अपनी ड्यूटी को अंजाम दे रही है और लोगो को लॉक डाउन का ठीक तरह से पालन हो इसके लिये जागरूक कर रही है तो वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी कहना है इस संकट की घड़ी में जो भी जनसेवा में लगा हुआ है उनका अपने-अपने तरीके से आभार व्यक्त करना चाहिये तो उसी आह्वान के अंतर्गत लोगो ने पुलिस का आभार व्यक्त किया। धर्मनगरी हरिद्वार के कनखल थाना के पुलिस कर्मियों का जगजीतपुर क्षेत्र शिवमपुरम के निवासियों ने माला पहनाकर स्वागत किया।
निवासियों का कहना है हरिद्वार पुलिस 24 घंटे अपनी सख्त ड्यूटी को अंजाम दे रही है तो उनका आभार व्यक्त करना चाहिये और लॉक डाउन का भी ठीक तरीके से पालन करना चाहिये, कनखल थानाध्यक्ष विकास भारद्वाज का कालोनी वासियो ने फूल माला पहना तिलक लगाकर आभार व्यक्त किया। इस दौरान कनखल थानाध्यक्ष ने कहा लोग लॉक डाउन का ठीक तरह से पालन करे और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर ना निकले और सोशल डिस्टेंस का भी ध्यान रखे, इस कोरोना बीमारी से बचाव के लिये सुरक्षित और जागरूक होना जरूरी है इस दौरान शिवमपुरम के कालोनीवासियों ने कनखल क्षेत्र में ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों को भी फूल माला पहनाकर आभार व्यक्त किया इसके बाद जगजीतपुर चौकी इंचार्ज लाखन सिंह सहित समस्त स्टाफ का भी कालोनीवासियों ने फूल माला पहनाकर आभार व्यक्त किया। इस दौरान विमल सैनी, रिषभ सैनी, विक्की गुप्ता,राजबीर शर्मा, सोनू त्यागी, आँचल सैनी, नवनीत वालिया व डॉ मलिक आदि शामिल रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours