हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर के डौसनी रेलवे फाटक के ऊपर बने फ्लाईओवर पर आज एक गंभीर हादसा उस समय हुआ जब गन्ने से भारी वजन से लदे एक ट्रैक्टर ड्राइवर ने अपना कंट्रोल ट्रैक्टर से खो दिया। बताया जा रहा है कि चलती ट्रैक्टर का गियर निकल जाने के कारण हादसा हुआ। हादसे में गन्ने से भरा ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। ड्राइवर ने किसी किसी तरह कूदकर अपनी जान तो बचा ली लेकिन ट्रेक्टर से छलांग लगाते समय ड्राइवर का सिर पुल की दीवार से टकरा गया। जिससे उसके सिर में चोट आ गई और खून बहने लगा। पीछे से आ रहे कुछ लोगों ने इस हादसे को अपनी आंखों से देखा और तत्काल ही ड्राइवर के सिर पर कपड़ा बांधकर उसे ट्रैक्टर से दूर बैठा दिया। गुजर रहे राहगीरों ने ड्राइवर को तो किसी तरह बचा लिया। लेकिन गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्राली फुल के बीच में पलट जाने के कारण रास्ता जाम हो गया और आने-जाने वाले वाहन सड़क पर ही रुके रहे। हादसे की जानकारी गन्ने के ठेकेदार को भी दी गई। ठेकेदार ने दूसरे ट्रैक्टर सहित मौके पर पहुंचकर किसी तरह गन्ना हटवा कर रास्ता खुलवाया। चोटिल ड्राइवर मोहम्मद शाहनवाज को चिकित्सा के लिए डॉक्टर के पास ले जाया गया। ड्राइवर की हालत अब सही बताई जा रही है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours