हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। रामकृष्ण मिशन सेवाआश्रम ने फिर आज मानवता की मिसाल पेश करते हुए हरिद्वार क्षेत्र के वार्ड नंबर 16 शिवलोक कॉलोनी के गरीब, और जरूरतमंदों को राशन वितरित किया है। लॉक डाउन की घोषणा होते ही रामकृष्ण मिशन सेवाआश्रम के साधु संत मानव सेवा में दिन रात जुटे है। रामकृष्ण मिशन सेवाआश्रम लगातार नर सेवा को अपना धर्म मानते है। जो इस संकट की घड़ी में रात दिन जन-जन की सेवा कर कोई भी कसर नहीं छोड़ रहे हैं। आज भी 200 परिवारों को लगभग 10 दिन का राशन बांटा गया है। खाद्य सामग्री वितरित करते समय सामाजिक पूरी का विशेषकर ख्याल रखा गया। एक एक मीटर की दूरी पर गोले बनाकर उसमें जरूरतमंदों को खड़ा कर राशन वितरित किया गया है।
राशन वितरित करते समय रानीपुर कोतवाली में तैनात उप निरीक्षक विकास रावत और उनके सहयोगियों ने पूरी मुस्तैदी के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया। वही स्वामी दयाधिपानन्द ने बताया कि रामकृष्ण मिशन सेवाआश्रम के सेक्रेटरी स्वामी नित्यसुद्धानंद महाराज के आदेश का पालन करते हुए नो अप्रैल से मानव सेवा में जुटे हैं। उन्होंने बताया कि आश्रम के सन्यासी और कर्मचारी सेवा भाव से लोगों की सेवा में अपना पूर्ण सहयोग दे रहे हैं। जिससे लॉक डाउन में किसी जरूरतमंद के सामने रोटी की समस्या उत्पन्न ना हो।
उन्होंने नर सेवा ही नारायण सेवा का महत्व बताते हुए कहां कि हमें जरूरतमंद लोगों की मदद करनी चाहिए। क्योंकि हर इंसान के अंदर ईश्वर का वास होता है। हमें समय इधर-उधर की बातों में ना गंवा कर यथार्थ रूप से दीन दुखियों की सेवा करनी चाहिए। जिससे मन की शांति का संचार होता है। स्वामी अनाद्यानंद, स्वामी महाकालानंदा, ब्रह्मचारी सचिन, रूपक, अमरजीत, किशन, जनार्धन, गोकुल, सुनील मुखर्जी व आश्रम के सन्यासी एवं कर्मचारी आदि उपस्थित रहें।





Post A Comment:
0 comments so far,add yours