हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार के पेंशनरों/परिवारिक पेंशनरों के जीवन प्रमाण-पत्र जमा किये जाने के सम्बंध में हरिद्वार कोषागार ने शिथिलता प्रदान की गई है। जिसके बारे मे जानकारी देते हुवे हरिद्वार की वरिष्ठ कोषागार अधिकारी नीतू भंडारी ने बताया कि नोवल कोरोनावायरस महामारी से बचाव हेतु घोषित लॉकडाउन के कारण जिला कोषागार हरिद्वार, लक्सर/रुड़की के समस्त पेंशनरों/परिवारिक पेंशनरों को माह- अप्रेल से माह- मई 2020 तक जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत किये जाने की छूट प्रदान की गई है। लॉकडाउन समाप्त होने के उपरांत पेंशनरों/परिवारिक पेंशनरों के द्वारा उक्त जीवन प्रमाण-पत्र कोषागारों/उप कोषागारों मे माह-जून 2020 में प्रस्तुत किया जाना अनिवार्य होगा। अतः पेंशनरों/ वरिष्ठ नागरिकों की विशेष सुरक्षा के दृष्टिगत जनपद कोषागार, हरिद्वार एवं उपकोषागार हरिद्वार/ लक्सर से पेंशन आहरित करने वाले समस्त पेंशनरों से अनुरोध किया गया है कि वो अपनी पेंशन सम्बंधित समस्याओं/निस्तारण हेतु दिनांक 3 मई 2020 तक कोषागार में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के स्थान पर कार्यालय के दूरभाष 0135-2226641 पर दर्ज कराने अथवा ई- मेल (treas-har-ua@nic.in) के माध्यम से भी प्रेषित कर सकते है। अपने सन्देश मे हरिद्वार की जनता और वरिष्ठ नागरिकों से वरिष्ठ कोषागार अधिकारी ने घर मे रहने, मुँह और नाक को ढकने हेतु मास्क पहनने की भी अपील की हैं। चूंकि बच्चों और बुजुर्गों की इम्युनिटी कमजोर होती हैं जिसके कारण कोरोना वायरस से इन दोनों वर्गों को बचाव की ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत है। सामाजिक दूरियां का पालन करने से ही हम कोरोना को हरा पायेंगे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours