हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। उत्तराखंड सवर्ण समाज आर्मी संस्था ने गरीबों की मदद के लिए अनोखी पहल कर रखी है। लॉकडाउन में जरूरतमंदों की लगातार संस्था द्वारा मदद की जा रही है। बिना किसी प्रचार के जरूरतमंदों तक मदद पहुंचा कर वह अपना धर्म निभा रहे है। लॉक डाउन की घोषणा होते ही गरीब, मजदूर, असहाय लोगों के सामने उभरे रोटी के संकट संस्था के लोग ने देवदूत के रूप में सामने आए हैं। जरूरतमंदों की सेवा भाव से जुटे संस्था के लोग ने दिन-रात कड़ी मेहनत कर लगातार भोजन उपलब्ध कराया। इसके उपरांत जरूरतमंदों की सेवा में यह कार्य जारी रखते हुए बिना किसी प्रसार प्रचार के गुप्त तरीके से जरूरतमंदों को सूखा राशन उपलब्ध कराकर पुण्य कार्य में भागीदारी निभा रहे हैं। तो वही उत्तराखंड सवर्ण समाज आर्मी के संस्थापक गौरव कौशिक एसपीओ के रूप में पुलिस के सहयोग के लिए भी कार्य करते हुए देखे गए हैं। जो संकट की घड़ी में समाजहित और राष्ट्रहित में कर्तव्य का निर्वहन करते हुए अपनी जिम्मेदारी बेखूबी से निभा रहे हैं। सवर्ण समाज आर्मी के संस्थापक गौरव कौशिक ने बताया कि लॉक डाउन में संस्था द्वारा लगातार जरूरतमंदों की मदद की जा रही है। पहले गरीब, मजदूर लोगों को चिन्हित कर भोजन उपलब्ध कराया गया और अब संस्था द्वारा सूखे राशन से मदद की जा रही है। उन्होंने बताया कि कुछ व्यक्ति अपनी समस्याओं को बताने में कतराते हैं। उनकी समस्याओं को संज्ञान में लेते हुए यह विचार किया गया की बिना किसी प्रचार संचार के ऐसे लोगों की मदद की जाए। जिससे लॉक डाउन में उनके सामने रोटी का संकट उत्पन्न ना हो सके। और संस्था द्वारा लगातार ऐसे लोगों को चिन्हित कर उन्हें सूखा राशन दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दुनिया में सबसे बड़ा धर्म और पुण्य का कार्य भूखे को रोटी खिलाना है। जिसे संस्था के लोग सेवा भाव में भागीदारी निभा कर निभा रहे हैं। और कोरोना वायरस से उपजे संकट में जरूरतमंदों की सेवा का लक्ष्य भी निर्धारित किया गया है। जिसको संस्था तन, मन, धन से निभा रही हैं और यह कार्य लॉकडाउन की समाप्त अवधि तक सेवा के रूप में नि:स्वार्थ भाव से जारी रहेगा।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours