हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। जहाँ पूरी दुनिया में कोरोना वायरस से पूरी दुनिया मे हाहाकार मचा हुआ है बड़े-बड़े देश भी इस महामारी से निपटने में नाकाम साबित हो रहे है तो वही भारत मे भी लगातार कोरोना संक्रमित लोगो के मिलने से मुश्किलें और बढ़ गई है हालांकि इस संकट की घड़ी में शासन प्रशासन के साथ सामाजिक संस्थाओं के साथ-साथ साधु-संत महाराज भी लोगों की मदद के लिये आगे आ रहे है धर्मनगरी हरिद्वार में ऐसी कई संस्थाये गरीबो व जरुरतमंदो के लिये भोजन उपलब्ध करवा रहीं है।
हरिद्वार धर्मनगरी में रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम के सौजन्य से लगातार लोगो की मदद की जा रही है, जो जरूरतमंद लोग है, उन्हें सहायता के रूप मे लगभग दस दिन की खाद्य सामग्री वितरित की जा रही है, और आज भी 200 परिवारों को खाद्य सामग्री वितरित की गई, प्रशासन के माध्यम से लिस्ट तैयार की जाती है, ओर प्रशासन के द्वारा जरूरतमंद लोगों तक पहुचाया जाता है। वहीं जब इस बारे में स्वामी दयाधिपानन्द महाराज से बात की तो उन्होंने बताया कि रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम के सेक्रेटरी स्वामी नित्यसुद्धानंद महाराज के आदेश का पालन करते हुए जरूरतमन्दों की सेवा में जुटा है।
महाराज जी ने बताया की आज हरिद्वार स्थिति भीमगोडा बैराज लालजीवाला बस्ती में नोडल अधिकारी नरेन्द्र यादव के माध्यम से जरूरतमंद लोगों की सूची दी गयी थी। जिसमें 200 परिवारों को खाद्य सामग्री वितरित की गई, ओर साथ ही साथ सामाजिक दूरी का भी विशेष ख्याल रखा गया, साथ ही महाराज जी ने बताया कि खाद्य सामग्री वितरित करते हुए मास्क व कोरोना संबंधित लोगो को पंपलेट बाटे गए, उन्होंने बताया कि आश्रम के सन्यासी ओर कर्मचारी सेवा भाव से लोगों की सेवा में अपना पूर्ण सहयोग दे रहें है। साथ ही उन्होंने बताया कि जब तक लॉकडाउन की स्तिथि बनी रहेगी तब तक हमारा सामग्री वितरण सुचारू रूप से चलता रहेगा। इस अवसर पर स्वामी अनाद्यानंद, स्वामी महाकालानंदा, ब्रह्मचारी सचिन, रूपक, अमरजीत, किशन, जनार्धन, गोकुल व सुनील मुखर्जी आदि उपस्थित रहें।





Post A Comment:
0 comments so far,add yours