हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। देश में संक्रमित कोरोना वायरस महामारी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पीड़ितों में लगातार बढ़त हो रही है तो वही मौत के आंकड़े भी थमने का नाम नहीं ले रहे है। एक के बाद एक मौतों का सिलसिला जारी है। वही कोरोना वायरस पर विजय प्राप्त करने के लिए सरकार ने 21 दिन का लॉक डाउन किया हुआ है। जिससे महामारी बन चुके कोरोना वायरस के कहर को रोका जा सके। जिसमें देशवासियों को अपने अपने घरों में रहने की अपील की गई है। इस संकट की घड़ी में यूं तो सरकारी मशीनरी अपनी अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं। लेकिन पुलिस प्रशासन बहुत ही अहम भूमिका में है। जो दिन रात गली, मोहल्लों से लेकर मेन सड़कों पर रहकर अपने कर्तव्य को धर्म मानकर अपना फर्ज निभा रहे हैं। वही उत्तराखंड सवर्ण समाज आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष गौरव कौशिक ने पुलिस प्रशासन की देशहित व  समाज हित में सच्ची सेवा देखते हुए कहा कि जिस तरह संकट की घड़ी में पुलिस प्रशासन के जवान दिन रात अपना फर्ज निभा रहे हैं। वह बहुत ही तारीफे काबिल है। पुलिस प्रशासन एक तरफ जनता को लॉक डाउन का पालन करने के लिए जागरूक कर रहा है तो वही दूसरी ओर संक्रमित बीमारी कोरोना वायरस के घातक परिणामो से लोड स्पीकरओं द्वारा जनता को अवगत भी करा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन ऐसे यात्रियों को भी चिन्हित कर रहा है जो लॉक डाउन में फंसे हुए हैं उन्हें भी रहने की व्यवस्था के साथ-साथ खाने-पीने का सामान पुलिस द्वारा मुहैया कराया जा है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन का यह रूप ईश्वरीय दूत से कम नहीं है। जो दिन रात कड़ी मेहनत कर कोराना वायरस को हराने के लिए अपनी अहम भूमिका निभा रहा है। यह बहुत ही काबिले तारीफ है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन का पूर्ण रूप से सहयोग करें। और लॉक डाउन की लक्ष्मण रेखा का उल्लंघन बिल्कुल भी ना करें। देशहित और समाज हित के लिए इस संकट पर मिलजुल कर एकता दिखाते हुए विजय प्राप्त करनी होगी। तभी कोरोना वायरस जानलेवा बीमारी से देश मुक्त होगा।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours