हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। प्रशासन ने हरिद्वार लक्सर क्षेत्र से जुड़े आधा दर्जन गाँवो के 52 लोगो जो कोरेन टाइन किया गया। इन सभी लोगो के तार दिल्ली के निजामुद्दीन में हुई तबलीगी जमात से जुड़े है। ये सभी लोग जमात से लौटे लोगो के संपर्क में थे। लक्षण के आधार पर तीन लोगों को हरिद्वार के मेला अस्पताल में आइसोलेट के लिए भी भेजा है। दिल्ली के निजामुद्दीन में जमात से आये कई लोग लक्सर के दर्जन भर गाँवों के लोगो के संपर्क में होने का मामला सामने आया है। हरकत में आये स्वास्थ्य विभाग ने खड़ंजा कुतुबपुर, नरोजपुर, सुल्तानपुर समेत दर्जन भर गांवों के 52 लोगो को घर मे कोरेन टाइन कर नोटिस चस्पा कर दिया है। साथ ही संदिग्ध पाए जाने पर तीन लोगों को आइसोलेट करने के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
देखें वीडियो: चिकित्सा अधिकारी
वही अनिल वर्मा चिकित्सा अधिकारी, लक्सर ने बताया कि प्रशासन को सूचना मिली थी कि कुछ लोग दिल्ली की तबलीगी जमात करके लक्सर लौटे है। जानकारी मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और जो कोई जहाँ भी ठहरा और जिन लोगो के संपर्क में आया उन सभी को कोरेन टाइन कर दिया गया।
देखें वीडियो: एसडीएम लक्सर
लक्सर एसडीएम पूरण सिंह राणा ने बताया कि 22 लोगो को सुल्तानपुर मस्जिद में, खड़ंजा कुतुबपुर गाँव के चार परिवार के लोगो को उनके घरों में और भी कई लोगो को कोरेन टाइन किया गया है। तीन लोगो मे संदिग्ध लक्षण पाए जाने पर उन्हें आइसोलेट किया गया है। दिल्ली के निजामुद्दीन तबलीगी जमात के तार लक्सर से जुड़े होने पर पुलिस प्रशासन ने भी सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। लॉक डाउन में और भी ज्यादा सख्ती कर दी गई है।
देखें वीडियो: सीओ लक्सर
लक्सर सीओ अविनाश वर्मा का कहना है कि जिन लोगो को कोरेन टाइन किया है यदि वे सरकारी आदेशो का पालन नही करेंगे तो उन पर मुकदमा तक दर्ज किया जाएगा। तबलीगी जमात के तार लक्सर से जुड़े होने पर प्रशासन ने सख्ती तो जरूर दिखाई है। लेकिन यदि कही चूक हुई तो ये आने वाले समय में प्रशासन के लिए मुसीबत का सबब भी बन सकता है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours