हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर के सुल्तानपुर कस्बे में दो मस्जिदों के अंदर असम अलीगढ़ व मुरादाबाद से आय जमात के 17 लोगों की जानकारी लक्सर खुफिया विभाग की ओर से लक्सर उप जिलाधिकारी को मुहैया कराई गई। जिसमें देरी ना करते हुए उप जिलाधिकारी लक्सर पूरण सिंह राणा ने तत्काल ही स्वास्थ्य विभाग की टीम और पुलिस विभाग को निर्देश जारी किए कि तत्काल ही इन लोगों का स्वास्थ्य प्रशिक्षण किया जाए और उन्हें होम क्वॉरेंटाइन के लिए मस्जिद में ही 14 दिनों के लिए रोक दिया जाए। उपजिलाधिकारी के आदेश के बाद लक्सर प्रशासन हरकत में आया और स्वास्थ्य विभाग की टीम व पुलिस विभाग सुल्तानपुर पहुंचा और इन 17 लोगों का स्वास्थ्य प्रशिक्षण किया गया।
देखें वीडियो: डॉक्टर लक्सर
जमात के 17 लोगों का स्वास्थ्य प्रशिक्षण करने गई स्पेशल टीम के प्रभारी डॉक्टर से हमने बात की तो उन्होंने बताया कि सुल्तानपुर की दो बड़ी मस्जिदों में बाहर से आए 17 लोगों की जमात रुकी हुई है। जिनका उपजिलाधिकारी के आदेश पर स्वास्थ्य की जांच की गई है। हालांकि उनमें कोरोना वायरस का कोई लक्षण अभी तक नहीं मिला है। लेकिन फिर भी उन्हें क्वॉरेंटाइन के लिए मस्जिद में ही रहने की सलाह दी गई है। उनके खाने-पीने की पूरी जिम्मेदारी मस्जिद की संस्था को सौंप दी गई है और समय-समय पर इन लोगों का स्वास्थ्य प्रशिक्षण किया जाता रहेगा।
देखें वीडियो: एसडीएम लक्सर
वही इस मामले में लक्सर एसडीएम पूरण सिंह राणा से बात की तो उन्होंने बताया कि लक्सर खुफिया विभाग की ओर से जानकारी दी गई थी कि सुल्तानपुर में दो मस्जिदों में बाहर से आए 17 लोग रुके हुए साथ ही यह भी जानकारी दी गई थी कि खंरजा कुतुबपुर में भी चार परिवार व नरोजपुर में 8 से 10 लोग मखियाली कलां में भी सात से आठ लोग बाहर से आए हुए रुके हैं। जिनका स्वास्थ्य प्रशिक्षण करने का आदेश जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग को निर्देशित किया गया है कि अगर कोई जानकारी छुपाने की कोशिश करता हुआ पाया गया, तो उसके खिलाफ तत्काल एफ आई आर दर्ज कर ली जाए। सभी का स्वास्थ्य प्रशिक्षण किया जा रहा है। सभी को होम क्वॉरेंटाइन के लिए रखा गया है। जिनके खाने पीने की जिम्मेदारी मस्जिद की संस्था को सौंप दी गई है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours