हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। जी हाँ, कुछ ऐसी ही भावनाओं के साथ बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र निवासी अशोक पांडेय औऱ उनके सहयोगियों ने मिलकर रावली मेहदूद क्षेत्र में कच्चा राशन वितरित किया गया। जिन लोगो को वर्तमान मे रोजगार न मिलने के कारण राशन हेतु पैसे नही है, ऐसे 70 से ज्यादा परिवारों को आटा, आलू, नमक आदि खाद्य सामग्री वितरित की गई। अशोक पांडेय ने बताया कि उनकी जानकारी में कुछ ऐसे परिवार  आये जो संकोचवश किसी से मदद नही लेना चाहते थे। उसके पीछे उनका आत्मसम्मान रहा होगा, इसी कारण उनको सहायता देते समय किसी भी प्रकार से फोटो वीडियो नही बनाई गई।अशोक पाण्डे के अनुसार लोक डाउन के चलते उनकी मदद करके दिल को बहुत सुखद अहसास हुवा। आगे भी यदि ऐसा कोई परिवार की जानकारी मिलती हैं तो उसके घर जाकर चुपचाप सहायता करने का प्रयास जारी रहेगा।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours