हरिद्वार की गूंज (24*7)

(राव ज़ुबैर पुंडीर) भगवानपुर। स्टेट कंट्रोल रूम को फोन द्वारा एक मजदूर रामकुमार निवासी लखीमपुर खीरी ने सूचना दी कि हम काफी लोग भूखे हैं और किशनपुर भगवानपुर में रह रहे हैं। हमारे पास राशन की व्यवस्था नहीं है। सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने तुरंत आदेश दिया कि थाना भगवानपुर पुलिस रामकुमार से संपर्क करें और उनकी समस्या का तत्काल समाधान किया जाए। आदेश का संज्ञान लेते हुए भगवानपुर थानाध्यक्ष संजीव थापियाल पुलिस टीम के कर मौके पर पहुचे और उन्होंने देखा कि किराए के घर में लगभग 30 मजदूर है। जो कंपनी में काम करते थे और जिनके पास खाने की व्यवस्था नहीं थी। पुलिस ने तुरंत उनके लिए रात में ही खाने की व्यवस्था कराई। और संबंधित कंपनी फैक्ट्री मालिकों को आदेशित किया कि इनके लिए राशन की व्यवस्था करें। जिसमें फैक्ट्री मालिकों द्वारा आश्वासन दिया गया कि कल हम इन सब को आवश्यक ही राशन उपलब्ध करा देंगे। और पुलिस ने मकान मालिक से भी आग्रह किया कि इनसे एक माह का किराया न लें। जिसमें मकान मालिक द्वारा सहमति जाहिर की गई। 
         देखें वीडियो: थानाध्यक्ष भगवानपुर
आपको बता दे कि लॉक डाउन के चलते मजदूर तपके के लोगों को बहुत ही परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फैक्ट्रियां बंद हो चुकी हैं। रास्ते पूरी तरह ब्लॉक है। सरकार ने आदेश दे रखा है कि लॉक डाउन में जो जहां पर है वो वही रहे। जिससे महामारी बन चुकी कोरोना वायरस को रोका जा सके। ऐसे में मजदूरी करने वाले लोगों के सामने खाने पीने का बड़ा संकट खड़ा है। जिसमें सामाजिक संस्थाएं लगातार कदम बढ़ा रही हैं तो वही पुलिस प्रशासन भी अपने कर्तव्य को गंभीरता से लेकर पूरी ईमानदारी से निभाते हुए ऐसे लोगों के लिए दिन रात खाना मुहैया करा रहा है। जो बहुत ही साहनीय कार्य है। पुलिस प्रशासन एक तरफ जनता को लॉक डाउन के पालन कराने के लिए जागरूक कर रहा है तो वही संक्रमित बीमारी कोरोना वायरस के घातक परिणामो से लोड स्पीकरओं द्वारा जनता को अवगत भी करा रहा है। प्रशासन ऐसे यात्रियों को भी चिन्हित कर रहा है जो लॉक डाउन में फंसे हुए हैं उन्हें भी रहने की व्यवस्था के साथ-साथ खाने-पीने का सामान मुहैया कराया जा रहा है। पुलिस प्रशासन का यह रूप देख जनता के मुख पर प्रशंसा ही प्रशंसा है। और कह रही है कि पुलिस प्रशासन का यह ईश्वरीय रूप है जो लगातार गरीब, मजदूर लोगो की समस्याओं को दूर कर रही है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours