हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। कोरोना वायरस के कारण जिन लोगो का रोजगार दुष्प्रभावित हो गया है। किसी परिवार में खाने की परेशानी न हो उसके लिए रानीपुर विधायक आदेश चौहान के सहयोग से मोदी टिफिन संचालित की जा रही है। जिसके द्वारा गरीब व जरूरतमंदों को दो वक्त का भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। जिसकी जिम्मेदारी रानीपुर विधानसभा के आशुतोष चक्रपाणी, डॉक्टर अमरीष, नागेंद्र राणा तीनों मंडल अध्यक्षों को दी गई है। उन्हें अपने-अपने क्षेत्रों में गरीब व जरूरतमंदों को दोनों वक्त का भोजन समय से उपलब्ध कराने के लिए कहा गया। इस सुविधा से क्षेत्र के काफी गरीब व जरूरतमंद काफी खुश नजर आये, उन्होंने विधायक आदेश चौहान का आभार व्यक्त व्यक्त किया। इस अवसर पर भाजपा के सोशल मीडिया प्रभारी मनोज शर्मा ने सिडकुल में जॉब करने वालो से अपील की कि वो भूख या अन्य कारणों से घबरा कर हरिद्वार छोड़ने का ख्याल न करे। उन्हें यथासंभव हर प्रकार की सुविधा दी जायेगी। यदि उनके मकान मालिक किराए हेतु परेशान करता है तो उसके लिये वो हमसे सम्पर्क करें। लेकिन किसी भी अवस्था मे घर से बाहर न निकले। आज के भोजन वितरण में धीरवाली, वाल्मीकि बस्ती ज्वालापुर, विष्णुलोक कॉलोनी, रावली मेहदूद, लेबर कॉलोनी बीएचईएल, आदि में किया और आगे भी इन क्षेत्रों के उन लोगो का ख्याल रखा जाएगा जिनके रोजगार अभी नही चल रहे हैं।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours