हरिद्वार की गूंज (24*7)
(विभास सिन्हा) हरिद्वार। भेल श्रमिक संघर्ष यूनियन (BSSU) ने अपने द्वितीय स्थापना दिवस के अवसर पर यूनियन के महामंत्री प्रशांत दीप गुप्ता की अगुआई में बीएचईएल एम्प्लाईज कम्युनिटी सेंटर सेक्टर एक में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया। जिसमें भेल के ऊर्जावान युवा श्रमिक साथियों ने अपना अमूल्य समय देकर विषय- "ट्रेड यूनियन में युवा श्रमिकों की भूमिका" पर अपने पूर्ण विचारों से उपस्थित संगठन के सदस्यों को अवगत कराया। वहीं अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला शक्ति को नमन करते हुए यूनियन के उपाध्यक्ष संजीव बाली ने अध्यक्षता करते हुए कार्यक्रम की शरुआत की। तत्पश्चात मंच संचालन की कमान संभालते हुए यूनियन के महामंत्री प्रशांत दीप गुप्ता ने सभी युवा श्रमिकों का मार्गदर्शन कर गोष्ठी के विषय को गंभीरता से अवगत कराया। और सभी श्रमिकों को उनके विचार व्यक्त करने हेतु आमंत्रित किया। कार्यक्रम में युवा श्रमिक साथी विवेक सक्सेना, रवि दुबे, शिव बक्शी, मुनेश उपाध्याय आदि विचार व्यक्त करने वालों में मुख्य रहे। जिनके ऊर्जा से परिपूर्ण ओजपूर्ण विचारों को सुनकर सम्पूर्ण हॉल श्रमिक साथियों की तालियों की गर्जना से गूंज उठा। यूनियन के अध्यक्ष जसविंदर सिंह ने संगठन के युवा श्रमिकों के हितों की रक्षा व संस्थान के प्रति सकारात्मक सोच रखने की सराहना की। इस दौरान हाल ही में यूनियन की सदस्यता ग्रहण करने वाले युवा साथी मन्दीप चहल - ब्लाक-02, शम्मी कुमार - ब्लाक-01 एवं सोहन सिंह-ब्लाक-01 का यूनियन के पदाधिकारियों चन्दन वाधवानी, रविन्द्र गिल, दीपक प्रजापति द्वारा स्वागत और अभिनंदन किया गया। गोष्ठी के अंत मे ट्रेड यूनियन में युवा श्रमिको की भागीदारी का महत्व बताते हुए संगठन के युवा महामंत्री प्रशांत दीप गुप्ता ने गोष्ठी में सम्मिलित सभी श्रमिको का आभार व्यक्त कर गोष्ठी का समापन किया।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours