हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। स्व. जगदीश ननकानी की पुण्य स्मृति व अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हरिद्वार की तीन प्रमुख संस्थाओं संकल्प प्रकाश, इनरव्हील क्लब व ब्लड वालंटियर्स हरिद्वार ने एक साथ मिल कर एक रक्तदान शिविर का आयोजन प्रेम नगर आश्रम में किया। जिसमे 241 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। हरिद्वार के रक्तवीर जिन्होंने अपने नैतिक कर्तव्य का पालन करते हुए 241 यूनिट स्वैच्छिक रक्तदान किया। ब्लड बैंक हरिद्वार, एम्स ऋषिकेश व महंत इन्देश देहरादून की रक्तकोष टीम ने 241 यूनिट रक्त एकत्रित किया। इनरव्हील क्लब से प्रेसिडेंट विनीता गौनियाल, सेक्रेटरी मोनिका अरोड़ा, एडिटर गीतिका गौनियाल, डॉ विनीता कुमार,राखी ननकानी,नीतू गिरी, पायल मित्तल ,कनुप्रिया मिश्रा, नीलम ननकानी,सीमा गुप्ता, प्रतिभा राय हरप्रीत कालरा, जया चावला, अनीता शर्मा का विशेष योगदान रहा। वही संकल्प प्रकाश से कन्हैया खेवडिया, पार्षद श्रुति खेवडिया, पार्षद रेणु अरोड़ा, रविंद्र शर्मा, राहुल, दीपांशु विद्यार्थी, कन्हैया, अर्पित, चिराग अरोड़ा, नितिन करनवाल, सिद्धार्थ कौशिक आदि का विशेष सहयोग रहा। ब्लड वालंटियर्स हरिद्वार से अनिल अरोड़ा, शेखर सतीजा, विशाल अनेजा, विशाल ननकानी, मनीष लखानी, विक्रम गुलाटी, मयंक छाबरा, सुमित बंसल, अनिल झाम्ब, अंकित नेगी, अशोक कालरा, लक्ष्य नारंग, अजय शर्मा प्रेम नगर आश्रम के महामंत्री रमणीक, प्रबंधक पवन कुमार, कुलदीप रावत व शुशांत पाल का विशेष योगदान रहा। मेयर अनीता शर्मा ने कैंप में रक्तदान कर रहे रक्तदानियों को उत्साह वर्धन किया व उनके इस कार्य की सरहाना की।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours