हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। भगवान श्री गणेश की प्रतिमा की स्थापना मालवीय चौक के समीप गणेशपुर द्वार पर किए जाने के मौके पर नगर विधायक प्रदीप बत्रा तथा मेयर गौरव गोयल ने पूजा अर्चना कर इसका उद्घाटन किया। उद्घाटन अवसर पर आनंदम गार्डन में होली मिलन का कार्यक्रम भी आयोजित हुआ,जिसमें नगर विधायक प्रदीप बत्रा ने आए सभी गणमान्य लोगों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली का पर्व रंगो एवं खुशियों का त्योहार है तथा यह त्योहार हम सबको आपस में प्रेम और सद्भाव के साथ रहने की सीख देता है, मेयर गौरव गोयल ने अपने संबोधन में होली की बधाई दी तथा कहा कि यह त्यौहार भारत का प्राचीन त्यौहार है, इस त्यौहार को हर वर्ग एवं समाज के लोग आपस में मिलजुल कर मनाते है, तथा एक दूसरे को गुलाल लगाकर खुशियां बांटते है, इस अवसर पर पार्षद दया शर्मा, राकेश गर्ग, कुलदीप तोमर, संजीव तोमर, हरीश शर्मा, नवनीत शर्मा, मुहम्मद जावेद, वीरेंद्र गुप्ता, डॉक्टर नवनीत शर्मा, संजय कश्यप, सचिन कश्यप, सुशील त्यागी, प्रवीण संधू, डॉक्टर अनिल शर्मा, बीएल अग्रवाल, अभिषेक चंद्रा, बूलचंद गोयल,बृजेश त्यागी एडवोकेट, पंकज नंदा, मयंक मेंदीरत्ता, प्रतिभा चौहान, मुहम्मद अयूब, मुहम्मद अनीस, केपी सिंह, दिलशाद खान, राहुल मेहंदीरत्ता, मनोज कश्यप, सलीम साबरी, इमरान देशभक्त,नवीन रमोला आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours