हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अब्दुल सत्तार) हरिद्वार। मां गंगा जागृति सेवा दल का 104 वां स्वच्छता अभियान जटवाड़ा पुल के संत रविदास घाट पर संपन्न हुआ, संरक्षक अनुज वालिया के नेतृत्व में चलाये गए इस अभियान में हरिद्वार के विभिन्न युवाओं ने एकजुट होकर भाग लिया इसमें युवाओं द्वारा गंगा के अंदर समतल भूमि से भारी मात्रा में टर्न भर कूड़ा का ढेर निकाला जिसमें प्लास्टिक, केन, थैले, जूट, कपड़ा कांच इत्यादि शामिल थे, अभियान के पश्चात टीम के कार्यकर्ताओं द्वारा 2 मिनट का मौन रख दिल्ली हिंसा में शहीद हुए लोगों एवं पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की अध्यक्ष अजय जोशी एवं अनुज दिवाकर ने कहा कि पतित पावनी गंगा की निर्मलता और स्वच्छता को लेकर युवा एकजुट हुआ और एक कारवां बनता चला गया इस काम ने पिछले 2 सालों से मांगा जागृति सेवा दल के नाम से आंदोलन का रूप धारण कर लिया है, जिसमें प्रत्येक रविवार हरिद्वार के विभिन्न युवा श्रमदान करते है, शांति देवी एवं उपाध्यक्ष अनुज अन्थवाल ने आसपास मौजूद लोगों एवं व्यापारी गुणों से अपील करते हुए कहा कि गंगा हमारी आस्था की पहचाने गंगा तटों को स्वच्छ बनाए रखने के लिए जन सहभागिता जरूरी है, अभियान में राधिका गिरी कमल उलियान पवन प्रजापति अरुण सैनी अमित मुल्तानिया कमल शर्मा रविंद्र कुमार अंकुश ऋतिक विवेक चौहान राहुल कश्यप वीरो सोलंकी इक्का सिंह प्रिंस विकास अभिषेक ठाकुर अमन ठाकुर अंकित प्रजापति अंकित शर्मा आदि मौजूद रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours