हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। ज्वालापुर व्यापार मंडल, महानगर व्यापार मंडल द्वारा महिला दिवस पर सामाजिक कार्यो में एवं शिक्षा में अग्रसर आंगनवाडी की महिलाओं को सम्मानित किया। जिसमें मुख्य रूप से व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी एवं ज्वालापुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष विनय श्रोत्रिय ने शाल एवं उपहार भेंट कर सामाजिक कार्यो में अग्रसर शिक्षा में विशेष योगदान देने वाली मातृशक्ति को सममानित किया। और कहा कि आज देश में हर क्षेत्र में महिलाएं हर मुकाम को हासिल कर रही है और परिवार के साथ साथ समाजसेवा में जो भूमिका अदा कर रही है उसके लिए महिला दिवस पर ही नही बल्कि समय समय पर सामाजिक महिलाओं को सम्मानित किया जाना चाहिए। साथ ही महिलाओं की सुरक्षा को देश में एक बड़ा कानून बनना चाहिए। ज्वालापुर महामंत्री संजय मेहता, अनूप मेहता ने पुष्प भेंट कर उपहार स्वरूप सम्मानित किया। सम्मानित होने वाली महिलाओं में मुख्य रूप से रीता चमोली, पूनम चौहान, रूबी बेगम, रेणु शर्मा, मनु रावत, बबिता शर्मा, पूनम शर्मा, शीतल पुंडीर को समानित किया। सम्मानित करने वालो में प्रमोद गोयल, सुनील वर्मा, संजय कुमार आदि व्यापारी उपस्तिथ रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours