हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। वाल्मीकि समाज द्वारा महर्षि वाल्मीकि धर्मशाला में सौहार्द और प्रेम के साथ एक दूसरे को चंदन लगाकर होली मिलन कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। एक दूसरे को होली की शुभकामना दी और वाल्मीकि बस्ती के सभी निवासियों से अपील की गई कि रंग-बिरंगे होली त्यौहार को सौहार्दपूर्ण प्रेम के साथ बनाएं। उन्होंनेे कहा कि होली का पर्व प्रेम का पर्व है सभी गिले-शिकवे दूर कर पर्व को खुशी खुशी मनाएं। वही वाल्मीकि समाज के बुद्धिजीवी युवा वर्ग के लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर होली की बधाई दी। जिसमें मुख्य रूप से चौधरी सुरेश, प्रेम सिंह चंचल, प्रेम बिरला, जगदीश चंचल, किरण पाल वाल्मीकि, ज्योति प्रसाद, लक्ष्मी नारायण डॉन, किशोर भाई, संजय भाई, शोभाराम, अमरीश भाई, सलेख हवलदार, मनमोहन द्रविड, अनिल थे ईश्वर, चौधरी अरविंद चंचल, आत्माराम तेश्वर, गोविंदा तेश्वर, राकेश लोहार, सुनील काँगड़ा, नवीन बिरला, सम्मत भगत, मंजू ठेकेदार, अमित मंगोलिया, अमरदीप चाचा, सुनील दत्त, दीपक, प्रमोद घावारीया व समाज के अन्य कार्यकर्ताओ व सम्मानित साथियों द्वारा होली मिलन कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours