हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। हरिद्वार के जमालपुर गांव में एनएसएस शिविर के पांचवे दिन राजकीय कन्या इंटर कॉलेज ज्वालापुर की स्वयं सेविकाओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का अनुश्रवण किया। कुछ छात्राओं ने स्वैच्छिक रक्तदान भी किया। स्वयं सेविकाओं द्वारा साक्षरता अभियान के अंतर्गत महिलाओं को साक्षर और निरक्षर होने के तुलनात्मक प्रभावों को बताया गया। इसके अतिरिक्त साक्षरता रैली भी निकाली गई। शिविर स्थल पर कौशल विकास के अंतर्गत अनुपयोगी वस्तुओं से पौधरोपण के लिए गमले और कूड़ा दानों का निर्माण कराया गया। अपराहन में आयोजित बौद्धिक सत्र में जिज्ञासा कार्यक्रम की टीम सदस्यों में वंदना रानी और विभा चौधरी ने स्वयं सेविकाओं को पर्यावरण प्रदूषण के बारे में जानकारी दी। इसके अतिरिक्त विभा चौधरी द्वारा आत्मरक्षा के विषय में भी जानकारी दी गई।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours