हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के पदाधिकारियों द्वारा विगत दिवस सफाईकर्मी श्रीमती सुखदेई के सेवानिवृत्त होने पर किए गए भव्य विदाई समारोह तथा उन्हें मेयर गौरव गोयल द्वारा अपने वाहन से सम्मान पूर्वक उनके आवास तक पहुंचाने पर मेयर गौरव गोयल का पदाधिकारियों द्वारा बुका भेंट कर सम्मान किया गया, संघ के प्रदेश संयोजक रविंद्र बब्बर ने कहा कि नगर निगम के कर्मचारी का इस तरह सम्मान किया जाना अपने आप में एक अद्भुत कार्य है, तथा मेयर गौरव गोयल ने इतना बड़ा सम्मान इस महिला सफाई कर्मी को दिया है, वह नगर के इतिहास में दर्ज हो गया है, उन्होंने कहा कि किसी भी कर्मचारी को आज तक पूर्व में ऐसा सम्मान नहीं दिया गया, मेयर गौरव गोयल ने संघ के पदाधिकारियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह उनका कर्तव्य बनता है, कि निगम का यदि कोई भी अधिकारी अथवा कर्मचारी सेवानिवृत्त होता है, तो उसका एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन कर उसे सम्मान जनक रूप से उसके आवास तक पहुंचाया जाए, उन्होंने कहा कि नगर की जनता ने उन्हें नगर की सेवा करने का जो मौका दिया है, तो वह उस पर पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे और वह नगर पिता नहीं बल्कि नगर पुत्र बनकर नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के साथ ही नगर की जनता की भी सेवा करेंगे,यह उनका संकल्प भी है, और उन्होंने चुनाव पूर्ण अपने चुनावी घोषणा पत्र में भी वादा किया था, कि जनता ने उन्हें अगर अवसर दिया तो वह सेवा करने के साथ-साथ नगर में एक ऐसी नजीर पेश करेंगे, जिसे आने वाले समय में नगर की जनता भुला नहीं पाएगी, नगर में होने वाले किसी भी कार्य को खुले तौर पर सार्वजनिक कर जनता के सामने लाया जाएगा तथा नगर के निर्माण कार्यों एवं अन्य विकास के कार्यों में किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं बरती जाएगी, पूरी पारदर्शिता के साथ सरकार के पैसा का इस्तेमाल जनता की भलाई के कार्यों में किया जाएगा, स्वागत करने वालों में प्रदेश कोषाध्यक्ष अमर बेनीवाल, नगर सहसचिव रवि चौटाला, जिला उपाध्यक्ष रजनीश बिरला, नगर मीडिया प्रभारी रवि टांग, रविंदर पाल,आकाश चौटाला आदि मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours