हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। कोरोना वायरस पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पतंजलि निकट हरि आश्रय कॉलोनी एंव भोरी गांव में समाजसेवी जसमेन्द्र रोड़ के द्वारा सैनिटाइजर दवाई का छिड़काव करवाया गया। साथ ही सभी गांव वासियो से घर मे रहने की अपील भी की गई। हिन्दू रक्षा सेना के जिला प्रवक्ता पंडित अनुज भार्गव ने कहा जान बचाना हमारे हाथ मे है हम इस महाबीमारी के दौरान अपने घरों में रहे। साथ ही ये भी ख्याल रखे कि यदि आपके आस पास कोई पीडित व्यक्ति हैं जिसे प्रशासन या कोई समाजिक संस्था की मदद की आवश्यकता हो तो उसकी यथासंभव मदद भी करे। यदि चोरी छिपे कोई व्यक्ति विदेश से आया हो तो उसकी सूचना अपने क्षेत्र के पुलिस अधिकारी को तुरन्त दे। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशो का पालन करे। इस दवाई छिड़काव में अंकित रोड, किशन कुमार, अरविंद कुमार, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से मास्टर राजपाल, कवर सैनी, भोला प्रजापति, काला रोड व  नितिन शर्मा ने अपना योगदान दिया।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours