(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सुल्तानपुर निवासी इसरत अली पुत्र नूरु ने चौकी में तहरीर देकर बताया कि मेरे घर के पास मेरी कुछ जमीन खाली पड़ी है। जिसमें हम अपनी बुग्गी खड़ी करते हैं। उन्होंने तहरीर में बताया कि पड़ोस में ही रहने वाले महबूब पुत्र शहीद अहमद उसमें जबरन कब्जा कर दीवार कर रहा है। उसको रोकने के लिए पहले भी सुल्तानपुर चौकी में रिपोर्ट की थी। उस वक्त तो दीवार का कार्य रुक गया था। लेकिन दिनांक 8 मार्च को जब हम काम के लिए बाहर चले गए, तो दबंगों ने दोबारा दीवार चिनवाने का काम करा दिया और करीब पांच फुट ऊंची दीवार बना दी, आरोप है कि विरोध करने पर सुहेब पुत्र महबूब ने पीछे से आकर मेरे सर में ईट मारी, जिसके चलते मेरा सर फट गया और सर में आठ टांके आए, उसी दौरान सुहेल साहील शाहीब महरूबा रूबीना व हमीदा सब ने मिलकर मुझे पीठना शुरू कर दिया। आरोप है कि इस बीच मुझे छुटाने आई मेरी मां और मेरी खाला के साथ भी दबंगों ने लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटकर उन्हें घायल कर दिया। बमुश्किल करके हमने अपनी जान बचाई। पीड़ित ने दबंगो के खिलाफ सुल्तानपुर चौकी में तहरीर देकर पुलिस से कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। पीड़ित इसरत अली ने बताया कि दबंगों ने हमारी जमीन पर कब्जा कर दीवार कर रहे हैं। जिसकी शिकायत हमने चौकी में कि उस दौरान दीवार का काम रुक गया था। लेकिन जब हम सुबह काम पर गए, तो दबंगों ने जबरन दीवार को करवा दिया। उन्होंने बताया कि हमने सुल्तानपुर चौकी में तहरीर देकर पुलिस से दबंगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। अब देखना यह होगा कि दबंगों के खिलाफ पुलिस क्या कार्रवाई करती है यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)



Post A Comment:
0 comments so far,add yours