हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। भीम आर्मी भारत एकता मिशन के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मंजीत सिंह नौटियाल, महासचिव कमल सिंह वालिया तथा शिवम खेवड़िया को तत्काल प्रभाव से रिहा किए जाने के संबंध में महामहिम राष्ट्रपति को तहसीलदार के माध्यम से ज्ञापन प्रेरित किया है। पत्र में बताया गया है कि भीम आर्मी भारत एकता मिशन पूरे देश में सैकड़ों नि:शुल्क भीम पाठशालाऐं, रक्तदान शिविर, गरीब दलित बिछड़े आदिवासियों तथा अल्पसंख्यक के सामाजिक आर्थिक व शौक्षिक उत्थान के लिए कार्य करता चला आ रहा है। जिससे कुछ राजनीतिक पार्टियों में बैचेनी बढ़ गई है। उक्त राजनीतिक पार्टियां जानबूझ कर भीम आर्मी संगठन के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं को टारगेट कर रही है। इसी नीति के तहत जिला सहारनपुर शासन, प्रशासन द्वारा राजनीतिक लोगों के दबाव में आकर भीम आर्मी संगठन के पदाधिकारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने पत्र में बताया कि भीम आर्मी के राष्ट्रीय महासचिव कमल सिंह वालिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मंजीत सिंह नौटियाल तथा शिवम खेवड़िया आदि पर दर्जनों झूठे मुकदमे दर्ज कर जेल में डाल दिए गए हैं। जिन पर देशद्रोही, गैंगस्टर के गंभीर मुकदमे भी लगाए गए हैं। तथा सभी पदाधिकारी पिछले चार माह से जिला सहारनपुर कारागार में बंद है। उन्होंने पत्र में मांग की है कि सभी पदाधिकारियों को जल्द से जल्द रिहा किया जाए। अन्यथा भीम आर्मी भारत एकता मिशन बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगी। पत्र में यह भी मांग की गई है कि विगत दिनों पूर्वी दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाके में हुई हिंसा में मारे गए लोगों को सरकार द्वारा जल्द से जल्द उचित मुआवजा दिया जाए तथा दोषियों के विरुद्ध निष्पक्ष जांच कराकर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाये। इस अवसर पर विधानसभा उपाध्यक्ष राजा अली, अथर अंसारी, गुलबहार कुरैशी, गुड्डू खान, समीर खान, अब्दुल रहमान अंसारी, ताहिर अंसारी, आदिल अंसारी, फैसल अंसारी, राव सुहैल, शब्बू खान, अनस अंसारी, खुशहाल अंसारी, अजीम अंसारी, शाहरुख ख्वाजा, नावेद मंसूरी, फरीद मंसूरी, राव सोनु, सोनू अंसारी, साफेज आदि लोग मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours