हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। लोकप्रिय राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र हरिद्वार की गूंज, HKG NEWS पोर्टल जो कि हरिद्वार में एक प्रमुख समाचार पत्र के रूप में विख्यात है, जिसको हरिद्वार ही नहीं अपितु उत्तर प्रदेश में भी जाना जाता है, हरिद्वार की गूंज समाचार पत्र हमेशा से ही समाज तक सच्चाई पहुंचाने के लिए दृढ़ संकल्प रहता है, और समाज के प्रत्येक वर्ग जाति के लिए आवाज को पिछले चार वर्षो बुलंद करता चला आ रहा है, और आगे भी हमेशा ईमानदारी के साथ हक की आवाज को बुलंद करता रहेगा, इसी अपने दृढ़ संकल्प और निश्चय के साथ हरिद्वार की गूंज समाचार पत्र की ओर से शिवलोक कलोनी हरिद्वार में प्रथम होली मिलन और सम्मान समारोह का आयोजन शिवलोक कॉलोनी फेस-2 नेगी पार्क में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अनुपम जग्गा डीपीएस स्कूल प्रधानाचार्य रानीपुर, रवि बाबू शर्मा अध्यक्ष हरिद्वार विकास समिति, विशाल गर्ग ग्रंथि वरिष्ठ समाजसेवी, परमानंद पोपली फ़िल्म निर्माता व वरिष्ठ समाजसेवी, पं० पवन शास्त्री सम्मानित कथावाचक, राजीव चौधरी व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष उपस्थित रहे, मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभ आरंभ किया। 
जिसमें बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत के साथ-साथ राधा कृष्ण संग पुष्पों की होली का भी लोगो ने लुफ्त उठा तथा हरिद्वार जनपद में अलग-अलग क्षेत्रो में समाज की सेवा करने वाले लोगों को सम्मानित किये गये, और मुख्य अतिथि और विशिष्ठ अतिथिगणों तथा हरिद्वार की गूंज के पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया। वहीं अनुपम जग्गा ने हरिद्वार की गूंज को बधाई देते हुए कहा कि प्रधान सम्पादक रजत चौहान और उनकी टीम को बधाई देता हूँ, की छोटी सी उम्र में प्रधान सम्पादक बनाना अपने आप मे एक बहुत बड़ी बात है और अपनी टीम को एक साथ लेकर चलना बहुत बड़ी बात है, वहीं डाक्टर विशाल गर्ग द्वारा हरिद्वार की गूंज समाचार के प्रथम होली मिलन समारोह की प्रशंसा की,  वहीं पंडित पवन कृष्ण शास्त्री ने हरिद्वार की गूंज से सच्चाई और ईमानदारी से अन्याय के खिलाफ लड़ने की बातें कही, रवि बाबू शर्मा द्वारा हरिद्वार की गूंज साप्ताहिक समाचार पत्र जनता की आवाज के रूप में समाज को जागरूक कर रहा है, और आगे भी करता रहे यह विश्वास जताया, वरिष्ठ समाजसेवी नवाब भारती द्वारा कहां गया कि मीडिया को संविधान का चौथा स्तम्भ यूं नहीं कहा जाता है कि संविधान का चौथा स्तम्भ आम समाज की दबती आवाज को उठाता है, इसलिए मीडिया को हमेशा निष्पक्ष होकर जनता की आवाज उठानी चाहिए। 
वहीं हरिद्वार की गूंज द्वारा हरिद्वार के गौरव को भी सम्मानित किया गया, जिसमे श्रीमती विनीता गोनियाल इन व्हील क्लब अध्यक्ष, सीमा गाबा आल इन वन अकेडमी अध्यक्ष, भोला शर्मा वरिष्ठ समाजसेवी, नवाब भारती, वीर चौधरी, हरि चंद चौहान रजक धोबी समाज, महेंद्र राणा, अशोक महेता, विश्वास सक्सेना, श्रीमती अर्चना सक्सेना, कन्हिया खेवड़िया, दीपक चंद्रा व श्रीमती पिंकी प्रसाद रहें। इस अवसर पर  रूड़की मेयर प्रतिनिधि अविनाश त्यागी, अंजुम गौड़ ब्रांड एंबेसडर, प्रवीण मित्तल, योगेश मित्तल, विभोर अग्रवाल, मनोज कश्यप, राव मशरुर खांं, जावेद साबरी, महरबान अली, प्रधान संपादक रजत चौहान, पत्रकार विभास सिन्हा, पत्रकार धर्मेंद्र चौहान, वरिष्ठ पत्रकार इमरान देशभक्त, पत्रकार फिरोज़ अहमद, पत्रकार गगन शर्मा, पत्रकार मनीष लखानी, पत्रकार अब्दुल सत्तार, पत्रकार मोहम्मद आरिफ, पत्रकार नौशाद अली, पत्रकार नफीस, पत्रकार उपासना तेजेश्वर, छायाकार फकीरा खान, पत्रकार राव जुबैर पुंडीर एवं पत्रकार राव शमीम ठाकुर आदि सम्मानित लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours