हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। देश में कोरोना वायरस की दस्तक ने कई लोग को मौत के आगोश में सुला दिया है। और सैकड़ों की संख्या में लोग पीड़ित हैं। जिसके चलते देशभर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लॉक डाउन किया गया है। यह लॉक डाउन 21 दिन का है। जिस में अपील की गई है कि देशवासी अपने घरों में ही रहकर समय बिताएं और सावधानी बरतें। और नियमों का पालन कर अपने आपको और अपने प्रिय लोगों को बचाएं। और नियमों का पालन करने से ही कोरोना वायरस को जड़ से खत्म किया जा सकता है और घरों से आवश्यक कार्य से ही बाहर निकले। और आपस में एक डेढ़ मीटर की दूरी बनाए रखें।
वही सरकार की ओर से तीन महीने का राशन डीलरो द्वारा वितरित किया जा रहा है। जिसको लेने के लिए लोग की राशन डीलर की दुकानों पर भीड़ लग सकती है। जिसका संज्ञान लेकर एसएसपी हरिद्वार ने जनपद पुलिस को अपने-अपने थाना क्षेत्र के अंतर्गत जनता के मध्य सोशल डिस्टेंस बनाते हुए राशन वितरित कराने का आदेश दिया है। आदेश अनुसार जनपद पुलिस अपने कर्तव्य को ईमानदारी से निभाते हुए अपने कार्य में जुट गई है। इसी क्रम में आज रानीपुर कोतवाली राशन डीलर के यहां पुलिस ने पहुंचकर एक-एक मीटर की दूरी पर गोल घेरे बनाएं और राशन लेने पहुंचे लोगों को गोलों में खड़े होकर अपनी-अपनी बारी का इंतजार करने के लिए कहा गया।
जिससे आपस में दूरी बन सके। वही रानीपुर कोतवाली में तैनात एस०आई विकास रावत ने बताया कि राशन लेने पहुंचे लोगों की भीड़ न लगे, इसलिए एक-एक मीटर पर गोले बनाए गए है और गोलो में लोगों को खड़ा किया गया है। जिससे आपस में दूरी बनी रहे। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस जानलेवा बीमारी है। यह एक दूसरे के करीब आने से फैलता है। जिससे बचने के लिए आपस में लगभग एक मीटर की दूरी बनाए रखें। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि कोरोना वायरस से बचाने का एकमात्र उपाय घरों में ही रहना है घरों से बाहर बिल्कुल भी ना निकले, आवश्यकता पढ़ने पर पुलिस प्रशासन को सूचना दें। पुलिस प्रशासन सदैव जनता की सेवा के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि सरकार की गाइड लाइनओं के निर्देशों का पालन करें और शासन-प्रशासन का सहयोग करें। जिससे देशभर से कोरोना वायरस को खत्म किया जा सके।





Post A Comment:
0 comments so far,add yours