हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सामाजिक कार्यकर्ता सुनील सेठी ने जिला प्रशासन से अपील की है कि महत्वपूर्ण अस्पतालों निजी क्लीनिकों में आवाश्यक डॉक्टरों की ओ०पी०डी शुरु करवाये। साथ ही हरिद्वार के नामी डॉक्टरों से भी अपील करते हुए कहा है कि वो वीर योद्धा के रूप में जैसे तमाम डॉक्टर देश कोरोना से जंग लड़ते हुए दिन रात अपनी सेवाएं दे रहे है उसी प्रकार कुछ घण्टो के लिए अपनी सेवाएं हरिद्वार जिले की जनता की सुविधाओं को प्रदान करें। सुनील सेठी ने बताया कि बहुत से मरीज जिनमे बुजुर्ग, बच्चे निजी अस्पतालों में ओ०पी०डी बन्द होने की वजह से परेशान है बी०पी, सुगर अन्य वायरल से सम्बंधित मरीज पीड़ित है उन्हें कोई उचित इलाज नही मिल पा रहा है। जिस प्रकार मेडिकल स्टोर अपनी सेवाएं दे रहे है उसी प्रकार कुछ महत्वपूर्ण डॉक्टर्स को भी जनहित में अपनी सेवाएं देनी चाहिए जिसके लिए वो देखभाल रखते हुए उचित दूरी से मरीजो को देखें कुछ घण्टे अपनी सेवाएं दे और संदिगध मरीज को सरकारी अस्पताल भेज सकते है। लेकिन जो मरीज इस समय परेशान है उनके लिए ओ०पी०डी खुलनी अति आवाश्यक है जिस सम्बन्ध में कुछ डॉक्टर्स से बातचीत में वो तैयार भी है जिला प्रसाशन इस गम्भीर विषय पर तत्काल उचित कार्यवाही कर अन्य महत्वपूर्ण ओ पी डी को कुछ घण्टो के लिए शुरू करवाये।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours