हरिद्वार की गूंज (24*7)

(अब्दुल सत्तार) हरिद्वार। जैसा कि सभी को मालूम है, कि भारत ही नहीं अपितु विश्व जगत एक ऐसी समस्या से जूझ रहा है, जिसके वायरस से लोग भयंकर बीमारी का शिकार हो रहे हैं, यह वायरस भयंकर महामारी का रूप ले चुका है, इस वायरस की पहचान नोवल कोरोनावायरस COVID-19 के रूप में हुई है, जिससे दुनिया के सौ से अधिक देशो के लोग पीड़ित हो रहे हैं, इसी नोवल कोरोनावायरस COVID-19 महामारी के प्रकोप को रोकने हेतु राष्ट्रीय स्तर पर पूरे देश में लाकडाउन किया गया है, जो वायरस को फैलने से रोकने के लिए बड़ा ही ऐतिहासिक फैसला था, ताकि नोवल कोरोनावायरस COVID-19 की चैन को तोडा जा सके, इस लाकडाउन के चलते हरिद्वार के वरिष्ठ समाजसेवी नवाब भारती ने देशवासियों से लाकडाउन का पालन करने तथा घरों में ही रहने की अपील की है, ताकि देश को नोवल कोरोनावायरस COVID-19 की महामारी से बचाया जा सके साथ ही साथ नवाब भारती ने लोगों से यह भी अपील की है, कि सभी देशवासी अपने आसपास के गरीब लोगों का ख्याल रखें, आवश्यकता पड़ने पर जरूरी कदम उठाये शासन प्रशासन से हर सम्भव सहयोग ले तथा हर सम्भव सहयोग शासन प्रशासन को दे, ताकि इस नोवल कोरोनावायरस COVID-19 नाम की बला से निपटा जा सके, अपने घरों में रहे घरों ही में रहे लाकडाउन को सफल बनाने अपना तथा देश का ख्याल रखें।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours