हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। पुलिस अधीक्षक जनपद चमोली यशवंत सिंह चौहान के आदेशानुसार समस्त थानों पर आगामी होली पर्व के दृष्टिगत शांति व्यवस्था, सौहार्द बनाए रखने के लिए क्षेत्र के सभी सम्मानित, संभ्रांत तथा विभिन्न समुदायों के लोंगो की गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमे होली पर्व के दौरान सभी समुदायों के लोगों से होली पर्व को शांतिपूर्वक हर्षोल्लास के साथ मनाए जाने, साम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखने तथा अफवाह फैलाने वालों, असामाजिक तत्वों आदि की सूचना पुलिस को दिए जाने की अपील की गयी। आपको बतादे कि रंग-बिरंगे रंगों का होली पर्व को शांतिपूर्ण बनाने के लिए पुलिस ने अपनी कमर कस ली है। तथा असामाजिक तत्वों पर अपनी नजरें भी गड़ाए हुए हैं जो भी व्यक्ति शांति व्यवस्था को भंग करने की कोशिश करेगा, पुलिस प्रशासन उस पर सख्त कार्रवाई अमल में लाएगा।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours