हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार।अग्रवाल समाज महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ट समाज सेवी तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता विकास गर्ग ने एक साक्षत्कार के दौरान कहा की अगर पार्टी उन्हें मौका देगी, तो वह विधायक का चुनाव देहरादून की किसी भी विधान सभा से लड़ने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि अगर पार्टी उन पर विश्वास करती है तो वह पार्टी की अपेक्षाओं में खरा उतरेंगे तथा 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में वह रिकॉर्ड तोड़ वोटो से जीतकर आयगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास गर्ग ने कहा कि समाज के लिए वही व्यक्ति कार्य कर सकता है जो मानवता और इंसानियत के प्रति किसी भी प्रकार से चिंतित हो, जो अच्छाई के लिये माहौल में बदलाव लाना चाहता हो, एक व्यक्ति जिसके पास प्रबुद्ध वैचारिक प्रक्रिया हो, वो व्यक्ति जो किसी कमजोर वर्ग के लोगों की पीड़ा को सहन नहीं कर सकता तथा उनको भी देश की कितनी ही महान हस्तियों से प्रेरणा मिली है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours