हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में ई चालान की शुरुआत की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सेंथिल अबूदई कृष्ण राज एस. के नेतृत्व में ई चालान मशीनों को इस्तेमाल करने की पुलिस अधिकारी को ट्रेनिंग दी गई। अब ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों को चालान के तौर पर कागज की स्लीप पकड़ाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वहीं ई चालान मशीन से वाहन की डिटेल और चालान संबंधी कार्रवाई की पूरी डिटेल कंट्रोल रूम के सर्वर सेव हो जाएगी। इससे कागज तो बचेगा ही पुलिस अधिकारियों को वाहन की सभी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध होगी। तथा पुलिस को भी काफी सहूलियत मिलेगी, साथ ही गैर जिम्मेदार वाहन चालकों को फाइन भरने के लिए कैशलेस सुविधा मिलेगी। वो अलग-अलग पेमेंट ऐप के जरिए चालान भर सकेंगे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours