हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। स्टेट यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स, हरिद्वार द्वारा सैनी आश्रम, ज्वालापुर में आयोजित सामाजिक सद्भाव होली मिलन कार्यक्रम में उत्तराखण्ड के काबीना मंत्री मदन कौशिक, मेयर नगर निगम, हरिद्वार श्रीमती अनिता शर्मा, पूर्व मंत्री राम सिंह सैनी, पूर्व विधायक अम्बरीष कुमार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राव आफाक अली, व्यापारी नेता सुनील शेट्टी, संजीव चौधरी, वरिष्ठ समाज सेवी डॉ विशाल गर्ग, पूर्व पार्षद अशोक शर्मा, भाजपा नेता नरेश शर्मा, कांग्रेस नेता विभाष शर्मा, रवि बाबू शर्मा, विक्रम सिंह नाचीज, मुरली मनोहर, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, नगर अध्यक्ष, यशवंत सैनी, यूकेडी नेता राजकुमार सैनी, लोकतांत्रिक जनमोर्चा संयोजक सुभाष सैनी, हर्ष सैनी आदि ने शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सामाजिक सद्भाव स्थापित करने के लिये कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों में मुस्लिम धर्म गुरु मौलवी आरिफ, सिख धर्म गुरु महंत जगजीत सिंह, हिन्दू धर्म से गंगा सभा के पूर्व अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा" गांधीवादी" जी ईसाई धर्म की और से सेंट मेरी स्कूल के फादर विलियम पिंटो ने अपने विचार रखते हुए देश में सामाजिक एकता को बनाये रखने पर बल दिया। कार्यक्रम में बच्चों ने देश की एकता व अखण्डता बनाये रखने के लिये एक लघु नाटिका भी प्रस्तुत किए, साथ ही अनेकों रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये। इस अवसर पर यूनियन के जिलाध्यक्ष अखिलेश पोखरियाल, महासचिव अरुण कश्यप, सचिव उपासना तेश्वर, प्रदेश सचिव गगन शर्मा, हरबंस सिंह, राजकुमार पाल, दीपक मदान, वीरेन्द्र चड्ढा, नीलम सैनी, शालिनी सैनी, संजय बंसल, मोहम्मद आरिफ, नौशाद अली, नफीस, राजेश सैनी भगवानपुर, हरिओम गिरी , तेजस्वी गुप्ता, मुनी खरवाल, समाज सेवी मनीषा वर्मा, अमन गोयल, सरदार एस पी एस चौहान, श्रीमती सरिता रणवीर सिंह सैनी, श्रीमती अंजली शर्मा, श्वेता भाटिया, कमला नेगी, नवीन शर्मा, अमित चौधरी, डोली सैनी, रीमा गुप्ता आदि सैकड़ो अतिथि उपस्थित थे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours