हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर कोतवाली पुलिस लगातार गरीब बेसहारा मजदूर लोगों को चिन्हित कर उनके घर-घर जाकर राशन आटा, चावल, तेल, दाल आदि वितरित कर रही है बतादे कि पूरे देश में इस समय माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लॉक डाउन किया गया है। जिसका सभी देश के नागरिक पालन भी कर रहे हैं। अपने घरों में बैठे हैं। मगर देश में इस लॉक डाउन के चलते जो लोग कंपनियों में नौकरी व मजदूर करता था वह लॉक डाउन की स्थिति में भूख से जूझ रहा है। लॉक डाउन के चलते यातायात की सेवाएं भी बंद कर दी गई हैं। ट्रेनें तक बंद कर दी गई है। देश में हालात ऐसे हो गए जो जहां था वही रुक गया। कंपनियां बंद हो गई। जिसमें सैकड़ों की तादाद में लोग मजदूरी करते थे। आज वह पैदल ही भूखे प्यासे रहकर कई-कई दिनों में अपने घर पहुंच रहे हैं। उसी क्रम मे लक्सर कोतवाली पुलिस ने भीकमपुर रामपुर रायघटी बाकरपुर आदि कई गांव में गरीब बेसहारा मजदूर लोगों को खाने का राशन वितरित कर उन्हें सोशल डिस्टेंसंग के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए टिप्स भी बताए। उन्होंने बताया कि अपने हाथों को साबुन से अच्छी तरह से धोएं। उन्होंने बताया अपने चेहरे पर मास्क लगाएं व आप आपस में दूरी बनाए रखें। लक्सर पुलिस की इस सराहनीय पहल से लक्सर नगर व क्षेत्र के ग्रामीण में पुलिस के प्रति खुशी की लहर है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours