हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के निर्देश पर भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता मंडल स्तर पर और शक्ति केंद्र स्तर पर मोदी टिफन के माध्यम से जन सेवा करने में जुटे हुए हैं। भाजपा के जिला महामंत्री विकास तिवारी ने बताया कि हरिद्वार जनपद के सभी 26 मंडलों के अध्यक्ष और उस मंडल के सभी शक्ति केंद्र के संयोजकओं के माध्यम से मोदी टिफन का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। जिसके माध्यम से सभी मंडलों में असहाय निराश्रित लोगों को भोजन देने का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में आज मध्य द्वार मंडल में मंडल अध्यक्ष राजकुमार अरोड़ा के नेतृत्व में 263 गरीब लोगों को भोजन के पैकेट वितरित किए गए। सप्त ऋषि मंडल में मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी के नेतृत्व में मोदी टिफन के अंतर्गत 200 पैकेट वितरित किए गए। जबकि कनखल मंडल में मंडल अध्यक्ष मयंक गुप्ता के नेतृत्व में शाम के समय लोगों को भोजन का वितरण किया गया। जिला महामंत्री विकास तिवारी ने बताया कि मोदी टिफन की व्यवस्था लॉक डाउन की पूर्ण समय अवधि तक चलेगी। हरिद्वार जनपद में किसी को भी भूखा नहीं सोने दिया जाएगा और भोजन पैकेट के साथ-साथ यथासंभव कार्यकर्ताओं के माध्यम से अनाज वितरण भी किया जाएगा।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours