हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। जहाँ पूरे देश मे कोरोना के कहर से कई राज्यो में कर्फ्यू जैसे हालात हो गये है तो वही धर्मनगरी हरिद्वार में फसे पर्यटक भी खासी दिक्कतों में है कारण है लॉक डाउन के चलते परिवहन पूरी तरह से ठप पड़ा हुआ है होटल ढाबे सभी पूर्ण रूप से बंद है ऐसे में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे०पी० नड्डा के आह्वान ओर शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के निर्देश पर लॉक डाउन के कारण फंसे हुए तीर्थयात्रियों, दैनिक मजदूरों और रोडी बेलवाला में झुग्गी झोपड़ी में रह रहे गरीब लोगों को सूखा राशन और मोदी टिफिन के माध्यम से भोजन के पैकेट वितरित किए। जिला महामंत्री विकास तिवारी ने बताया कि लॉक डाउन में फसे तीर्थ यात्रियों को लगातार चिन्हित किया जा रहा है। 
जिनको मोदी टिफिन से भोजन की व्यवस्था टीम द्वारा कराई जा रही है। वही दैनिक मजदूरों और झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले गरीब लोगों का भी विशेेेेष ख्याल रखा जा रहा है। टीम द्वारा रोडी बेलवाला स्थित गरीब लोगों को सूखा अनाज वितरित किया गया है। और आगे भी लॉक डाउन की अवधि तक पूर्ति की जाएगी। उन्होंने कहा कि मोदी टिफिन की व्यवस्था लॉक डाउन की पूर्ण समय अवधि तक लगातार चलती रहेगी। और टीम द्वारा गरीबों को चिन्हित कर उनकी भोजन की व्यवस्था की जाएगी, उन्होंने कहा कि इस संकट की घड़ी में देश को एकजुट रहना चाहिये साथ ही केंद्र सरकार और राज्य सरकारों की गाइडलाइन का ध्यान रखते हुये सेवा कार्य मे जुटे हुये है, उन्होंने बताया कि हमारी सेवा का यह क्रम लगातार आगेे भी जारी रहेगा।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours