हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। होली के अवसर पर दो दिवसीय विशाल दंगल के समापन अवसर पर मेयर गौरव गोयल ने कहा कि दंगल हमारी भारतीय संस्कृति का पारंपरिक खेल है। इस संस्कृति को संजो कर रखना प्रत्येक युवा का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में युवा पीढ़ी नशे का शिकार होती जा रही है, इसलिए आवश्यकता है कि युवा नशे का त्याग कर अपनी जवानी को स्वस्थ रखने के लिए कुश्ती के इस खेल को अपनाएं।वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विजय सारस्वत,कलीम खान, लोजमो के संयोजक सुभाष सैनी, पार्षद मोहसिन अल्वी एवं मोहम्मद जावेद ने कहा कि जीवन को सफल बनाने के लिए स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है, जिसके लिए युवा पीढ़ी को सजग रहकर उचित खान-पान पर ध्यान देना होगा। कार्यक्रम संयोजक इरशाद पहलवान ने कहा कि उनका प्रयास है कि उभरती प्रतिभाओं को अच्छा मंच देकर आगे बढ़ाया जाए, ताकि देश के युवा राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय मंच पर राष्ट्र का नाम ऊंचा कर सके। मोहल्ला सत्ती में हुए इस दो दिवसीय दंगल का उद्घाटन अतिथियों द्वारा फीता काटकर किया गया तथा समापन अवसर पर विजेता पहलवानों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर पूर्व पार्षद मोहम्मद सालिम, पंकज सिंघल, सिकंदर गड़बड़, मुसर्रत अली, मोहम्मद सलीम हाजी तनवीर कुरेशी, मोहम्मद आजम, सलमान फरीदी, रियाज कुरेशी, हाजी गुलफाम अहमद, अल्तमश अब्बास इमरान पहलवान, अशोक पहलवान, राव मसरूर खां, मोहम्मद मासूम, बालू पहलवान, मोहम्मद अखलाक, रहमत अली, कदीर अहमद, इसरार अहमद, मोहम्मद ताहिर अख्तर, मोहम्मद साजिद कुरेशी,शोएब खान,राजू पहलवान, अनुराग कौशिक, मनोज कश्यप, टीनू मनचंदा आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours