हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। आज जहां खाली से खाली व्यक्ति भी कूड़े को उठाती हुई जेसीबी को देखने मे तो 1 घण्टा खराब कर देता है मगर यदि उसे समाजहित, जनहित वाले कार्य मे सहयोग मांगों तो बजाय वो अपना सहयोग देने के वह खाली व्यक्ति भी अच्छा कार्य करने वालों मे कमी निकालकर उन्हें हतोत्साहित करने में कमी नही छोड़ता। धर्मनगरी हरिद्वार जनपद  के ज्वालापुर शहर व्यापार मंडल व गंगा सेवा दल (रजि0) न सिर्फ अपना अपना रोजगार संभालते है साथ ही समाज और जनहित मुद्दों के लिये भी अपने व्यस्त पर्सनल औऱ प्रोफेशनल जीवन से समय चुरा कर गंगा घाटों की सफाई, सौन्दर्यकरण व वृक्षारोपण जैसे सराहनीय कार्य करते है। व्यापार मंडल अध्यक्ष विपिन गुप्ता, महामंत्री विक्की तनेजा व गंगा सेवा दल अध्यक्ष ओम प्रकाश विरमानी के संगठन के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों की जितनी प्रशंसा  की जाय उतनी कम ही होगी। जब रविवार की सुबह लोग देर तक सोना पसंद  करते है तो इनकी दोनों टीमों  के सदस्य प्रत्येक रविवार सुबह 6 बजे गंगा जी के घाटों पर सफाई करने पहुँच जाते हैं। गंगा सेवा दल के सदस्य गैर राजनीतिक रूप से, धन के लालच के बिना निज स्वार्थ त्यागकर  समाजहित के कार्यो को अंजाम देते हुवे देखे गए है। हरिद्वार में साल में दो बार होने वाला कांवड़ मेला हो, या अन्य कोई आयोजन उसमे बढ़ चढकर सेवा भाव से कांवड़ियों, पुलिस विभाग के लिये जलपान की व्यवस्था कराने में विपिन गुप्ता,  विक्की तनेजा व ओम प्रकाश  विरमानी की टीम सदैव तत्पर रहती हैं। ऐसे समाजहित के कार्यो में गंगा सेवादल किसी से चंदा या रसीद  नही काटते। किसी भी आयोजन हेतु पैसे की व्यवस्था आपस मे से ही करते है।
कार्य में सहयोग राम गुप्ता, डॉ पवन सिंह, सुमित अग्रवाल, तुषार गाबा, राजेश बक्शी, आलोक अरोड़ा, मुकेश गुप्ता, भविष्य कुमार, पुनीत मल्होत्रा, केवल बजाज, मास्टर संजय चौहान, मुकेश सैनी, तरुण भाटिया, विनीत अरोड़ा, अन्नू चिटकारा, सिम्मी कपूर, देवेंद्र तनेजा, नटराज अरोड़ा, गौरव गोयल, और विनोद सिंह जैसेअनेको कार्यकर्ताओ का सहयोग रहता है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours