हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद) आरिफ हरिद्वार। बहादराबाद ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बिशनपुर कुंडी में आवंटित ग्राम समाज के पट्टे पर भू-माफियाओं द्वारा अवैध कब्जा करने का मामला सामने आया है प्राप्त जानकारी के अनुसार भूमि प्रबंधक समिति द्वारा ग्राम बिशनपुर कुंडी में आवंटित ग्राम समाज के पट्टे की जमीन चंद्रपाल व उसकी पत्नी पाली को आवंटित की गई थी। पट्टे की जमीन पर गांव के ही तिलोरा ने अवैध रूप से फर्जी दस्तावेज बनाकर अवैध कब्जा कर लिया है। जिसकी शिकायत लेकर पट्टा स्वामी चंद्रपाल व पत्नी पाली एसडीएम हरिद्वार के पास पहुंचे थे। एसडीएम के आदेश अनुसार तहसीलदार आशीष घिल्डियाल मौके पर जांच के लिए पहुंचे और दो दिन के अंदर कब्जा खाली करने के लिए तेलू राम को चेतावनी दी गई। यह चेतावनी 28 जनवरी 2020 को दी गई। लेकिन अब तक जमीन से अवैध कब्जा नहीं हटाया गया है। पट्टा धारक का आरोप है कि प्रार्थी पुणे तहसीलदार के पास पहुंचे तो तहसीलदार ने स्वामी को ही भूमि निरस्त करने की धमकी दे डाली। और कहा कि जब हमारे पास समय होगा, तब कब्जा हटाया जाएगा। इस पर पट्टा स्वामी तहसीलदार की शिकायत लेकर एसडीएम के पास पहुंचे, तो एसडीएम हरिद्वार ने कोई कार्यवाही ना करते हुए पट्टे धारक को केवल सांत्वना दी। लेकिन कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। पट्टे स्वामी का कहना है कि अधिकारियों द्वारा हमें गुमराह किया जा रहा है। इधर से उधर चक्कर लगवाए जा रहे हैं। यदि हम एसडीएम के पास जाते हैं तो तहसीलदार के पास भेज दिया जाता है। तहसीलदार के पास जाते हैं तो नायाब तहसीलदार, कानूनगो और पटवारी के पास भेज दिया जाता हैं। फिर से यदि एसडीएम के पास जाते हैं तो फिर वही कार्यवाही शुरू हो जाता है। पट्टा स्वामी ने आलाधिकारियों से मांग की है कि जल्द से जल्द उनके पट्टे को कब्जा मुक्त कराया जाए। और दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours