हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। जहां आज पूरे विश्व पर कोरोना वायरस से हाहाकार मचा हुआ है, उसे देखते हुए भारत के प्रधानमंत्री ने 14 अप्रैल तक पूरे भारत मे लॉक डाउन के दिशा निर्देश दिए हैं, जिसे देखते हुए पुलिस प्रशासन व लोगो द्वारा जरूरतमंद, गरीबों व असहाय लोगो की मदद करने के लिए आगे आ रहें है। और कई लोग तो सोशल मीडिया के माध्यम से पोस्ट डाल कर लोगो की मदद कर रहें है, ऐसी ही मामला आज रुड़की आ आया है, जहां मृणाली ग्रुप के द्वारा फेसबुक पर डाली गई पोस्ट सही साबित हुई, जिसके चलते मृणाली ग्रुप के सदस्य नितिन पोखरियाल ने रुड़की कोतवाली गंगनहर क्षेत्र अंतर्गत मंगल विहार कॉलोनी सुनहरा रोड में एक बुजुर्ग महिला का फ़ोन आया, उन्होंने बताया कि मेरे पास खाने के लिए कुछ समान नही है, जिसकी सूचना उन्होंने हॉस्पिटल चौकी प्रभारी नितेश शर्मा को दी। 
हॉस्पिटल चौकी प्रभारी नितेश शर्मा ने बिना टाइम गवाहे बुजुर्ग महिला के घर जाकर हालचाल पूछा गया तो बुजुर्ग महिला ने अपना नाम सुनीता मित्तल उम्र 67 वर्ष पत्नी स्वर्गीय वीरेंद्र कुमार मित्तल बताया वह महिला की एक पुत्री बेंगलुरु में अपने पति के साथ रहती है महिला काफी समय से बीमार चल रही है वह लॉक डाउन की स्थिति में महिला द्वारा भीड़ की स्थिति कोरोनावायरस जैसी घातक बीमारी के कारण बाहर जाकर आवश्यक वस्तुओं को खरीदने में असमर्थ होना बताया गया महिला को आवश्यक वस्तुएं दाल चावल आटा चीनी चायपत्ती सब्जी रिफाइन आदि उपलब्ध कराया गया महिला को मोबाइल नंबर दिया गया व भविष्य में जरूरत पड़ने पर किसी भी समय कॉल करने हेतु कहा गया महिला को घर से बाहर नहीं निकलने की हिदायत दी गई, महिला द्वारा उक्त कार्य का भावुक होकर आभार प्रकट किया गया और कोटि-कोटि प्रशंसा की गई।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours