हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। संक्रमित कोरोना वायरस के चलते देश में 21 दिन का लॉक डाउन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लगाया गया है। और अपील की गई है कि घर से बाहर ना निकले। जिससे भयंकर कोरोना वायरस को देश मुक्त किया जा सके। जिसका फायदा उठाकर कुछ व्यापारी काला बाज़ारी करने में लगे हुए है। खाने पिने के सामनो के मुल्य बढ़ाये जा रहे है। जिसका संज्ञान लेते हुए व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने प्रेस के माध्यम से कहा कि जो व्यापारी संकट के समय में काला बाज़ारी करता हुआ पाया जाता है। वो कभी भी व्यापार मण्डल का सदस्य नही बन पाएगा और व्यापार मण्डल उसकी किसी भी प्रकार से साहयता नही करेगा। चौधरी ने व्यापारियो से अपील करते हुए कहा कि इस समय हमको सब से बड़े मानवता के धर्म को निभाना है। और एक मिसाल क़ायम करनी है कि व्यापारी देश पर संकट के समय में एक देश भक्त व्यापारी की भूमिका निभाता है। चौधरी ने कहा की कई जगह से न्यूज और फ़ोन पर लोग मुझको काला बाज़ारी की शिकायत कर रहे है। ऐसा करने वाले कम ही होते है पर बदनाम पुरा व्यापारी समाज होता है। ऐसे लोगो की तत्काल प्रशासन को शिकायत करे। और कोई भी व्यापारी सामान के ज़ायदा दाम ना ले, ना ही जमा खोरी करें। साथ ही जनता भी धेर्य के साथ केवल जितनी ज़रूरत है उतना ही सामान ख़रीदे। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर कोरोना वायरस से लड़ेंगे और जीतेंगे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours