हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। बढेडी राजपूताना स्थित केयर हॉस्पिटल का उद्घाटन रुड़की मेयर गौरव गोयल तथा पिरान कलियर विधायक हाजी फुरकान अहमद ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। अपने विचार व्यक्त करते हुए दोनों अतिथियों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार का हॉस्पिटल क्षेत्र के लोगों के लिए एक वरदान है तथा इससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर चिकित्सा मुहैया होगी। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों को ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले विभिन्न प्रकार के रोगियों को अपनी ओर से अच्छी से अच्छी चिकित्सा उपलब्ध कराई जाए, ताकि उन्हें महंगे अस्पतालों का रुख ना करना पड़े। उन्होंने कहा कि वर्तमान में गंभीर रोगों का इलाज कराना आम लोगों के लिए काफी महंगा साबित हो रहा है, इसलिए भी ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के हॉस्पिटलों का निर्माण आवश्यक हो गया है। अस्पताल में एडमिट प्रथम गर्भवती महिला को अतिथिगणों की ओर से सम्मानित किया गया। हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉक्टर सद्दाम हुसैन, डॉक्टर तस्लीम अहमद, डॉ.महेंद्र राणा, डॉ योगेश कुमार, डॉ. मोहम्मद मोहसिन, डॉ.पीके रिठाल, प्रधान रविंद्र कुमार, मोहम्मद उस्मान, प्रधान शकील अहमद, जमशेद अली, प्रधान मोहम्मद फारुख,मोहम्मद इसरार,प्रधान शौकत अली, साहिल राणा, डॉक्टर नवेद अहमद, हाजी जमील अहमद, सईद अहमद आदि प्रमुख रूप से मौजूद।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours