हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। मेयर गौरव गोयल ने कहा कि होली का त्योहार मानव जीवन में एक नई उमंग लेकर आता है। यह त्यौहार रंगों से भरा हुआ तो होता ही है साथ ही एक दूसरे से प्रेम करने का संदेश भी देता है। उक्त विचार मेयर गौरव गोयल ने वैश्य अधिवक्ता संघ की ओर से एसडी कॉलेज सभागार में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में बोलते हुए व्यक्त किए।उन्होंने कहा कि होली का त्यौहार खुशियां बांटने का त्यौहार है तथा हमें यह त्यौहार आपस में एक दूसरे से प्रेम करने का संदेश देता है। अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल ने सभी को होली की शुभकामना दी तथा कहा कि होली खुशी में अपने पन के रंगों से सरोवर करने की परंपरा का दूसरा नाम है। होली मिलन कार्यक्रम में कलाकारों द्वारा सुंदर प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर राकेश अग्रवाल एडवोकेट, वीके जिंदल, नवीन जैन एडवोकेट, पंकज गुप्ता, सुरेश महेश्वरी, ईश्वर दयाल, दीपक गुप्ता, आदित्य गोयल, नवनीत गर्ग, पुनीत सिंघल, राजीव गुप्ता, सुनील गोयल, अभिनव गोयल आदि बड़ी संख्या में अधिवक्ता गण मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours