हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोजा अहमद) अक्सर। लक्सर रेलवे स्टेशन पर कोरोना वायरस के चलते स्वास्थ्य विभाग की टीम ने देहरादून से बांद्रा जाने वाली गाड़ी में व स्टेशन पर मुसाफिरों का स्क्रीनिंग टेस्ट किया तथा जनता कर्फ्यू के चलते स्टेशन पर ठहरे यात्रियों को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई। स्क्रीनिंग टेस्ट में मुसाफिरों के अलावा स्थानीय कर्मचारियों व पुलिस विभाग के कर्मचारियों का भी सहयोग मिला। वही स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि सरकार ने कोरोना वायरस की रोकथाम हेतु सभी इंतजाम किए हैं। किसी भी आदमी को घबराने की जरूरत नहीं है। स्वास्थ्य विभाग की टीम निरंतर गली, मोहल्ले, गांव शहर में जा जाकर लोगों को साफ सफाई रखने व एकांत में रहने अथवा कोरोना वायरस से बचाव के उपाय समझा रही है। वही एडिशनल एसपी रेलवेज मनोज कत्याल ने लक्सर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उनके साथ थानाध्यक्ष जी आर पी सुभाष चंद्र ने पुलिस बल के साथ प्लेटफार्म पर निरीक्षण किया। आवारा लोगो को रेलगाड़ियों के बन्द हो जाने की सुचना के साथ स्टेशन से रवाना किया तथा पुलिस कर्मियों को सावधानी से जनता का सहयोग करने को कहा। वहीं एक अप्रैल को चलने वाले रेल संचालन में भी सावधानी बरतने के निर्देश दिए। पुलिस ने जनता कर्फ्यू के चलते रेलवे स्टेशन लक्सर के सभी रास्तो को सील कर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है। ताकि कोई अनावश्यक व्यक्ति रेलवे स्टेशन पर बे वजह आ जा न सके। लक्सर क्षेत्र में भी जनता कर्फ्यू का पूर्ण रूप से असर देखने को मिला है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours