हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। कोरोना जैसी महामारी लाइलाज बीमारी से बचाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशन में पूर्व कृषि उत्पादन मंडी समिति अध्यक्ष भाजपा नेता संजय चोपड़ा ने पूरा समय अपने परिवार के साथ बिताया और घण्टी, शंख, थाली, ताली बजाकर कोरोना से लड़ने का संदेश दिया। कोरोना को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महामारी घोषित किया जा चुका है। ऐसी विपरीत परिस्थिति में अपनी जान की परवाह ना करते हुए मानव धर्म निभाने वाले स्वास्थ्य कर्मी, पुलिस, सफाई कर्मी अन्य जन सेवको का आभार जताया। पूर्व कृषि उत्पादन मंडी समिति अध्यक्ष, भाजपा नेता संजय चोपड़ा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशन में देश के सभी व्यापारी, किसान, मजदूर, कर्मचारी, आम नागरिकों व युवा-युवतियों ने बढ़- चढ़कर जनता कर्फ्यू को सफल बनाया है। इससे यह प्रतीत होता है कि भारतीय नागरिक हर जंग से चाहे वो स्वास्थ्य की जंग हो या स्वच्छता की हो, चाहे देश की सुरक्षा की हो, उसमे देश ने हमेशा अपनी एकजुटता का परिचय दिया है। वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भारत सरकार द्वारा कोरोना जैसी लाइलाज बीमारी के लिए जो कड़े कदम उठाए गए है, उसका पालन सभी को एकजुटता के साथ करना है। जनता कर्फ्यू के समर्थन में थाली, ताली, घण्टी, शंख बजाकर उत्साह वर्धन करते श्रीमति वंदना चोपड़ा, कुमारी मानसी चोपड़ा, आकांक्षा, जानवी, राशि, सुरभि सम्मलित रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours