हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) हरिद्वार। ज्वालापुर ग्राम एकड़कला खुर्द स्थित निर्मल पंचायती अखाड़ा ग्राउंड में अखाड़े के महंत अमनदीप जी महाराज द्वारा होली मिलन का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मेयर गौरव गोयल ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह त्योहार प्रेम और सौहार्द भरा त्योहार है। इस पर्व को रंगों की बौछार के साथ मनाने का जो आनंद प्राप्त होता है वह स्वयं में एक अद्भुत क्षण भरा होता है। उन्होंने कहा कि हम सभी को आपस में मिलकर एक-दूसरे की खुशियों में शामिल होना चाहिए तथा इस रंग भरे त्यौहार की महत्ता को समझना चाहिए। इस अवसर पर प्रांत संयोजक अनुज वालिया, पुलिस उपाधीक्षक राजन सिंह पथरी, थानाध्यक्ष सुखपाल सिंह मान, नरेश शर्मा, सौरभ चौहान, बलवंत सिंह चौहान,संजय उपाध्याय, जीवेंदर तोमर, निशांत यादव, शुभम चौधरी, निखिल कुमार, अंकित, राकेश चौहान, कैलाश जिंदल, अनुराग कौशिक, अमन राजपूत, सार्थक गोयल,नवीन रमोला, विनीत बिंदास आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इस दौरान राधा कृष्ण की सुंदर झांकियों द्वारा प्रस्तुति दी गई।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours