हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। जय हिंद सेना द्वारा शांति सन्देश बाइक रैली का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य सभी धर्मो के बीच भाईचारा और सोहार्द का माहौल बनाना था। भारत माता के जयकारे व ध्वज लहराकर रैली को प्रारम्भ किया गया। रैली चिन्मय डिग्री कॉलेज से प्रारंभ होकर भेल सेक्टर 4 एसओजी थाने के पास सभा मे परिवर्तित हो गई। रैली का मार्गदर्शन करते हुवे स्थानीय विधायक आदेश चौहान ने सभी को एनआरसी एवं सीएए के बारे में सही जानकारी देने का आह्वान किया। रैली को सम्बोधित करते हुवे जय हिंद सेना के अध्यक्ष सुभाष पुरोहित ने कहा कि देश में एनआरसी एवं सीएए के बारे में भ्रांतियां फैलाई जा रही है। नागरिकता संसोधन कानून 2019 देश में रह रहे सभी जाति धर्मो पर समान रूप से लागू होता है। इसका उद्देश्य किसी धर्म की अवहेलना नही है। बल्कि अपने देश में रह रहे सभी जाति धर्म के लोगो को संरक्षण देकर उन्हें सुरक्षा प्रदान करना है। इसलिए समाज में उन्माद अराजकता फैलाने वाली ताकतों से देश और समाज को बचकर रहना होगा। रैली को सम्बोधित करते हुवे संघटन के महामंत्री प्रदीप चौधरी ने कहा कि जनता द्वारा नकार दिए गए नेता सत्ता की पुनः प्राप्ति हेतु ऐसे घटिया आंदोलन के हिस्से बने हुवे है। जबकि मोदी सरकार द्वारा देशहित में बड़े बड़े मुद्दों का समाधान शांतिपूर्ण ढंग से कर दिया है। जिससे मोदी सरकार की लोकप्रियता के खिलाफ सत्ता की लालसा मे सिद्धान्तहीन राजनीति करने वाले नेता देश मे हिंसा फैलाने का कार्य कर रहे हैं। रैली को सन्तोष मिश्रा, रवि चंदेला, संदीप प्रजापति, ललित पुरोहित, चिंतामणि, अनिल, मलखानी, धीरज, मनोज चौहान, अमित सैनी ने भी सम्बोधित किया। रैली में अमित, नागेंद्र असवाल, अतुल रॉय, पवन चौहान, सुधाकर जुयाल, अजय जोशी, आशीष नेगी, अनिल मौर्या, उमेश पाठक, राधेश्याम पाल, अंशुल त्रिवेदी, नवीन कुमार, मनमोहन भट्ट, राहुल, सुमित, प्रिंस चौधरी, अनिल कुमार, भगवान सिंह, केशव दत्त, दीपक कुमार, रामलाल प्रजापति, मनोज भट्ट, आशीष थपलियाल,अनूप, हिमांशु, प्रदीप के अलावा सैकड़ो की संख्या मे कार्यकर्ताओ ने रैली में भाग लिया।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours