हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के सौजन्य से जम्मू में आयेाजित राष्ट्रीय एकीकरण शिविर में देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। आयोजन में देसंविवि के छात्र देवाशीष डौंडियाल ने सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी का खिताब जीता, तो कु. प्राची प्रदीप ने स्लोगन सिम्पोजियम में प्रथम स्थान प्राप्त किया। शिविर के दौरान हुए समूह गान एवं नाटक प्रतियोगिता में टीम को द्वितीय स्थान मिला। वापस लौटने पर दल ने देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या से भेंटकर अपने अनुभव साझा किया। इस अवसर पर प्रतिकुलपति ने कहा कि देव संस्कृति विश्वविद्यालय के विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर सामंजस्य के साथ अपनी प्रतिभा का एक अलग छाप छोड़ते हैं। विवि के पारिवारिक माहौल सभी विद्यार्थियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सदैव प्रेरित करता है। यही कारण है विवि के विद्यार्थी विभिन्न क्षेत्रों में सफलता के नये पैमाने स्थापित कर रहे हैं। राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ. उमाकान्त इन्दौलिया ने कहा कि विद्यार्थियों के बेहतर प्रदर्शन ने एक फिर विवि का मान बढ़ाया है। एनएसएस विद्यार्थियों के आंतरिक प्रतिभा को विकसित करने का माध्यम है। टीम लीडर डॉ. इप्सित प्रताप सिंह ने बताया कि एक ओर जहाँ सांस्कृतिक विरासत को लेकर विभिन्न आयोजन हुए, तो वहीं दूसरी ओर युवाओं की प्रतिभा को निखारने हेतु कई कार्यक्रम सम्पन्न कराये गये। इस शिविर में ग्यारह प्रदेशों के 250 विवि व महाविद्यालयों के एनएसएस के स्वयंसेवियों ने भाग लिया। इस शिविर में उत्तराखण्ड से दस विद्यार्थियों की एक टीम गयी थी। विश्व प्रशासन ने विद्यार्थियों के वापस लौटने पर बधाई दी।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours