हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर नगर पालिका परिषद के मोहल्ला केशव नगर निवासी अरुण पुत्र किशन उम्र लगभग 25 वर्ष की मंगलवार को अचानक मौत हो गई, मौत की खबर सुनते ही घर में मातम छा गया, सूत्रों के हवाले से पता चला कि अरुण मंगलवार की सुबह शौच के लिए शुगर मिल के गेट के बराबर में स्थित गंद्दे नाले पर गया था परन्तु शौच करते समय अचानक अरुण की तबियत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर नाले में गिर गया, आसपास किसी के न होने के कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया, गौर तलब है कि अरुण के एक भाई की गत वर्ष पूर्व अचानक मौत हो गई थी उसकी मौत के बाद अरुण ही अपने घर का एक मात्र सहारा था पुलिस ने परिजनों और नगर पालिका अध्यक्ष की मौजूदगी में शव का पंचनामा कर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours